Followers

Sunday, May 18, 2025

ताजा खबर


1. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस आज, स्मारकों और संग्रहालयों में रहेगा निःशुल्क प्रवेश।

2. केदारनाथ में हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान पीछे का हिस्सा टूटा, बाल-बाल बचे डॉक्टर।

3. EOS-09 सैटेलाइट को स्थापित करने से चूका इसरो, तीसरे स्टेज में फेल 101वां मिशन।

4. दिल्ली नगर निगम के 13 आप पार्टी के पार्षदों ने अलग पार्टी बनाई।

5. दिल्ली के सभी विद्यालयों में लगेंगे शुगर बोर्ड। 

6. मास्टर प्लान 2041 में दिल्ली के 48 गांव को मिलेगा शहरी क्षेत्र का दर्जा।

7. सुप्रीम कोर्ट में आशिक कार्य दिवस 26 मई से।

8. इजराइली रक्षा बल गाजा में अभियान बढाने की तैयारी में।

Saturday, May 17, 2025

ताजा खबर

1. निर्धारित समय से तकरीबन एक हफ्ते पहले दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप, दक्षिण अंडमान सागर और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में मानसून ने दी दस्तक।
2. महाराष्ट्र के सांगली में मिला एक दुर्लभ सफेद 'स्पाइडरमैन मेंढक'।
3. जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार।
4. अफगानों के लिए फिर पसीजा भारत का दिल, अटारी के रास्ते 160 ट्रकों को दी एंट्री।
5. आई.आई.एम.सी. आगामी शैक्षणिक वर्ष से जनसंचार और पत्रकारिता में पीएचडी कार्यक्रम करेगा शुरू।
6. आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई अब राष्ट्रीय रक्षा नीति का हिस्सा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
7. बिहार के गया शहर का नाम अब "गया जी"।
8. आईपीएल मैच के चलते देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो।
गीग वर्कर के लिए बनेगा वेलफेयर बोर्ड: कपिल मिश्रा।

Friday, May 16, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली एनसीआर में छाई पाकिस्तान से आई धूल, विजिबिलिटी घटी।

2. क्या सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति / राज्यपाल के लिए डेडलाइन तय कर सकता है?: राष्ट्रपति मुर्मू।

3. भारत-पाकिस्तान के सीजफायर पर मैंने मध्यस्थता नहीं सिर्फ मदद की: डोनाल्ड ट्रंप।

4. भारत के साथ सैन्य संघर्ष के बावजूद पाकिस्तान के किसी भी परमाणु संयंत्र से कोई रेडिएशन नहीं हुआ है: अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी।

5. हाईकोर्ट के कई जज लेते हैं गैरजरूरी ब्रेक, 'अब वक्त आ गया परफॉर्मेंस ऑडिट किया जाए’:  सुप्रीम कोर्ट।

6. भारतीय वायु सेवा के ग्रुप कैप्टन सुधांशु शुक्ला अब 8 जून को जाएंगे इंटरनेशनल स्पेस सेंटर, रचेंगे इतिहास। 

7. सीयूईटी यूजी के 19 से 24 मई तक होने वाले प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

8. अब समुद्र का पानी भी पी सकेंगे, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ ने ईजाद की स्वदेशी नैनो पोरस मल्टीलेयर्ड पॉलीमर मेम्ब्रेन।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...