Followers

Wednesday, May 28, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में उमस भरी गर्मी का अहसास, केरल-महाराष्ट्र में आफत बनी बारिश, बिहार और राजस्थान में आज बरसेंगे बादल।
2. सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
3. अब 15 सितंबर तक भर सकेंगे इनकम टैक्स रिटर्न।
4. 5 वीं पीढ़ी का स्वदेशी जेट 2036 तक।
5. महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अब नहीं देना होगा टोल टैक्स, मिलेगी 2 रुपए की सब्सिडी और 25 किलोमीटर पर होंगे चार्जिंग पॉइंट।
6. जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार लाएगी प्रस्ताव।
7. जमीन खरीद-बिक्री के 117 साल पुराने नियम होंगे खत्म, ऑनलाइन रजिस्ट्री की तैयारी।
8. दिल्ली के बुजुर्गों और दिव्यांगों की मासिक पेंशन 500 रुपये बढ़ाने जा रही दिल्ली सरकार।

Tuesday, May 27, 2025

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मु आज पद्म पुरस्कार करेंगी प्रदान।
2. भारत में कोविड के मामले एक हजार पार, लापरवाही पड़ गई भारी।
3. फ्रांस के 'धोखे' के बाद रद्द हो सकती राफेल मरीन डील, पाकिस्तान से संघर्ष के बाद रूस से Su-57 विमान खरीद सकता है भारत।
4. ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, पुरी के जगन्नाथ मंदिर से जुड़े शब्दों और ‘लोगो’ को कराएगी पेटेंट।
5. करप्शन केस में सिर्फ पैसे की बरामदगी से दोषी नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
6. यूपीआई से जुड़ी सेवाओं में कई बदलाव, अब लेनदेन के बाद मिलेगा बैलेंस का ब्योरा।
7. राज्यसभा की 8 सीटों पर चुनाव 19 जून को।
8. बांग्लादेश में युद्ध जैसे हालात, हमें खुद को बचाना होगा: मोहम्मद यूनुस।

Monday, May 26, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में मई महीने में पिछले 125 सालों में कभी नहीं हुई इतनी बारिश, 186.4 मिमी के साथ नया रिकॉर्ड बना।
2. गाजियाबाद में पुलिस टीम पर बड़ा हमला, बदमाश को छुड़ा कांस्टेबल की ली जान।
3. हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के कपाट खुले। 
4. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय लॉ कोर्स में दाखिला के लिए आज शुरू करेगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया।
5. जेईई एडवांस की आंसर key जारी।
6. चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव।
7. जापान को पीछे छोड़ भारत बना विश्व की चौथी बड़ी इकॉनमी।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...