Followers

Friday, May 30, 2025

ताजा खबर

1. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी।
2. आज बिहार और उत्तर प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. पंजाब में मुक्तसर में पटाखा फैक्ट्री में धमाके से गिरी इमारत, 5 की मौत, कई मजदूर दबे।
4. भारत सरकार ने लागू किया इंटर-सर्विस अधिनियम 2023, तीनों सेनाओं में बढ़ेगा तालमेल और अनुशासन।
5. रूस के S-500 को टक्कर देने के लिए भारत बना रहा 'कुशा', खौफ में चीन-पाकिस्तान।
6. केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को नक्सली मुक्त किया घोषित।
7. यूट्यूबर्स, पॉडकास्टर्स और वीडियो संपादकों को निःशुल्क सेवा प्रदान करेगा पीबी शब्द, आमंत्रित किए पंजीकरण।
8. देसी वीएफएस देगा अब 6 किलोमीटर के दायरे की सटीक मौसमी पूर्वानुमान।

Thursday, May 29, 2025

ताजा खबर

1. आज होने वाली मॉक ड्रिल टली।
2. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज आंधी-बारिश, बिजली गिरने के भी आसार।
3. चांद दिखा, ईद-उल-अजहा सात जून को।
4. आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसिलिंग 3 जून से।
5. हिडेनबर्ग मामले में सेबी के पूर्व चीफ माधवी पूरी बुच को लोकपाल से मिली क्लीन चिट।
6. लॉरेंस विश्नोई गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार मुठभेड़ में ढेर।
7. इंसानों के खिलाफ AI की बगावत! OpenAI की ओर से AI के तीन अलग-अलग मॉडल को अपना काम पूरा कर शटडाउन होने का निर्देश मानने से किया इनकार।
8. हमास चीफ मोहम्मद सीनवार मारा गया: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।
9. अमेरिका में टूट गई एलन मस्क और राष्ट्रपति ट्रंप की दोस्ती, एलन मस्क ने दिया इस्तीफा।

Wednesday, May 28, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में उमस भरी गर्मी का अहसास, केरल-महाराष्ट्र में आफत बनी बारिश, बिहार और राजस्थान में आज बरसेंगे बादल।
2. सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
3. अब 15 सितंबर तक भर सकेंगे इनकम टैक्स रिटर्न।
4. 5 वीं पीढ़ी का स्वदेशी जेट 2036 तक।
5. महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अब नहीं देना होगा टोल टैक्स, मिलेगी 2 रुपए की सब्सिडी और 25 किलोमीटर पर होंगे चार्जिंग पॉइंट।
6. जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार लाएगी प्रस्ताव।
7. जमीन खरीद-बिक्री के 117 साल पुराने नियम होंगे खत्म, ऑनलाइन रजिस्ट्री की तैयारी।
8. दिल्ली के बुजुर्गों और दिव्यांगों की मासिक पेंशन 500 रुपये बढ़ाने जा रही दिल्ली सरकार।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...