Followers

Saturday, June 21, 2025

ताजा खबर

1. 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, इस साल की थीम है "Yoga for one earth, one health"। 
2. पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।
3. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कोहराम, भूस्खलन, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 26 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी।
4. पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की नई तस्वीरें आईं सामने, 3 जुलाई से शुरू होने वाली है यात्रा।
5. अब 45 दिन तक ही स्टोर किए जाएंगे चुनावों के वीडियो फुटेज और तस्वीरें, निर्वाचन आयोग ने बदले नियम।
6. दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 45 सूत्रीय कार्य योजना तैयार, अगले तीन वर्षों में 8000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा काम।
7. अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद अब तक लगभग 231 डीएनए नमूनों की पहचान।
8. तीसरी बार स्थगित हुआ axiom मिशन।

Friday, June 20, 2025

ताजा खबर



1. प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास करेंगे।
2. कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच वर्ष बाद आज फिर से शुरू, तीर्थयात्रियों का पहला जत्‍था सिक्किम के नाथुला से होगा रवाना।
3. दिल्ली-NCR समेत आधे भारत में बारिश का अलर्ट।
4. ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए "ऑपरेशन सिंधु" किया शुरू।
5. बिहार में डोमिसाइल नीति को सरकारी भर्तियों में लागू करने का ऐलान।
6. मराठी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता-निर्देशक विवेक लागू का निधन।
7. टाटा मोटर्स ने रिसायकल विद रिस्पेक्ट नाम से दो रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (RVSF) शुरू करने का किया ऐलान।
8. कश्मीर में जोजिला टनल बनाने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट, NHAI ने की कार्रवाई।

Thursday, June 19, 2025

ताजा खबर

1. मॉनसून हुआ सुपर एक्टिव! उत्तर प्रदेश-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट।
2. बिहार में अब घर बैठे कर सकेंगे वोटिंग, निर्वाचन आयोग मुहैया कराएगा आगामी नगर पालिका आम उप निर्वाचन 2025 में 'ई-वोटिंग' की सुविधा।
3. निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्‍ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का किया फैसला।
4. पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस अर्नाला भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल।
5. इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बाली जाने वाला एयर इंडिया का विमान दिल्ली लौटा।
6. फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन, रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर के साथ मिलकर भारत में बनाएंगे फाल्कन 2000 एलएक्सएस जेट।
7. ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्र लौटे स्वदेश, ऑपरेशन सिंधु के तहत हुई वापसी।
8. पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर ने ट्रंप के लिए मांगा नोबेल पुरस्कार।

ताजा खबर

1. शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ। 2. तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बरकरार।  3. लेफ्टिनें...