Followers

Monday, June 23, 2025

ताजा खबर


1. चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू।
2. अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद: मौसम विभाग।
3. दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, आज पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर सकता है मानसून, राजस्थान में भी येलो अलर्ट।
4. अमेरिकी हमले के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात।
5. इजरायल-ईरान युद्ध से LPG पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, सिर्फ 16 दिनों का स्टॉक।
6. अब दिल्ली में होटल, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क को लाइसेंस देंगे स्थानीय निकाय।
7. प्रतिकूल मौसम में विमान संचालन के लिए डीजीसीए ने संशोधित किया दिशा निर्देश।
8. जजों के लिए आचार संहिता, रिटायरमेंट के बाद उनकी नियुक्ति पर संसदीय समिति करेगी मंथन।
9. ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद UNSC यानी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकाल बैठक।

Sunday, June 22, 2025

ताजा खबर

1. 22 से 26 जून के बीच कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी।
2. इसराइल से भारतीयों को निकालने वाली पहली फ्लाइट कैंसिल।
3. ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत क़रीब 1,117 भारतीयों को ईरान से सुरक्षित निकाला गया।
4. एयर इंडिया के तीन अफसर को हटाने का डीजीसीए का निर्देश।
5. निर्माण कार्य में शोधित जल का उपयोग करने पर दिल्ली सरकार कर रही है विचार।
6. हिस्ट्रीशीटर हो या संदिग्ध, आधी रात को घर में दखल नहीं: केरल कोर्ट।
7. अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकाने पर बमबारी की। 
8. संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने ईरान पर अमरीकी हमले को बताया खतरनाक।
9. राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित करेगा पाकिस्तान।

Saturday, June 21, 2025

ताजा खबर

1. 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, इस साल की थीम है "Yoga for one earth, one health"। 
2. पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट।
3. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कोहराम, भूस्खलन, जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 26 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी।
4. पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की नई तस्वीरें आईं सामने, 3 जुलाई से शुरू होने वाली है यात्रा।
5. अब 45 दिन तक ही स्टोर किए जाएंगे चुनावों के वीडियो फुटेज और तस्वीरें, निर्वाचन आयोग ने बदले नियम।
6. दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 45 सूत्रीय कार्य योजना तैयार, अगले तीन वर्षों में 8000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा काम।
7. अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद अब तक लगभग 231 डीएनए नमूनों की पहचान।
8. तीसरी बार स्थगित हुआ axiom मिशन।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...