Followers

Friday, July 11, 2025

ताजा खबर

1. सावन माह की शुरुआत आज से, उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब।
2. 11-16 जुलाई के बीच कई राज्यों में हो सकता है भारी बारिश: मौसम विभाग।
3. विश्व जनसंख्या दिवस आज, बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियां जैसे गरीबी, बेरोजगारी और पर्यावरणीय क्षरण पर जागरूकता बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य।
4. दिल्ली सरकार महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा के लिए देगी सहेली स्मार्ट कार्ड, ये कार्ड 15 अगस्त से हो सकता है लागू।
5. पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी।
6. भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और एक्जिओम-4 मिशन के तीन अन्य क्रू सदस्यों की वापसी यात्रा 14 जुलाई से: अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा।
7. कनाडा-अमेरिका के बीच बढ़ा व्यापार युद्ध, राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाया 35% टैरिफ।
8. पाकिस्तान में बलूचों का ऐलान-ऐ-जंग, 17 जगहों पर एक साथ हमले।

Thursday, July 10, 2025

ताजा खबर

1. भारी बारिश से दिल्ली-गुरुग्राम में जलभराव।
2. दिल्ली-एनसीआर में आज भी झमाझम, राजस्थान के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
3. प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान।
4. कावड़ रूट पर बैन रहेगी मांस और मछली की दुकान, दिल्ली सरकार का फैसला।
5. इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में मेडिकल और नर्सिंग कोर्स में दाखिले के लिए पंजीकरण 11 जुलाई से।
6. व्हाट्सएप ग्रुप से जुनियर छात्रों को परेशान करना रैगिंग: यूजीसी।
7. एलन मस्क के स्टार लिंक को इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति।
8. राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को दी 500 प्रतिशत टैक्‍स की धमकी, चीन का जून‍ियर पार्टनर बना रूस।

Wednesday, July 9, 2025

ताजा खबर

1. उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के बीच फटा बादल, एसडीआरएफ की टीम तैनात।
2. आज केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों के द्वारा भारत बंद का अह्वान।
3. अब दिल्ली के साथ NCR में भी पुरानी गाड़ियों पर होगा एक्शन, 1 नवंबर 2025 से पुराने वाहनों पर फ्यूल बैन लगाने का फैसला।
4. जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया तेज, संसद में प्रस्ताव लाने की तैयारी।
5. बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बना रही है पंजाब सरकार, आजीवन कारावास तक की होगी सजा।
6. 
शिशु और छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त दुनिया के पहले मलेरिया रोधी उपचार को मंजूरी।
7. बिहार में सरकारी नौकरी में अब स्थानीय महिलाओं को ही आरक्षण।
8. भारत- ब्राजील अगले पांच वर्षों में अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर सहमत।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...