Followers

Tuesday, July 22, 2025

ताजा खबर

1. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा।  
2. कार्यकाल के बीच में इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़।
3. संसदीय समिति ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए 16 घंटे का समय किया आवंटित।
4. दिल्ली में 3 दिन होगी झमाझम बारिश, उतर प्रदेश से बिहार तक अलर्ट।
5. भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया शुरू।
6. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री सी एस अच्युतानंदन का 101 साल की उम्र में निधन।
7. इसरो नासा के साथ मिलकर विकसित भू-अवलोकन उपग्रह निसार का अगले हफ़्ते 30 जुलाई को करेगा प्रक्षेपण।
8. आयरन डोम की जगह लेगा इजरायल का लेजर वेपन, जल्द होगा तैनात। 

Monday, July 21, 2025

ताजा खबर

1. संसद का मानसून सत्र आज यानी 21 जुलाई से, ये सत्र एक महीने यानी 21 अगस्त तक चलेगा।
2. दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश से राहत नहीं, बिहार-उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट।
3. बिहार में SIR प्रॉसेस से खुलासा, 11,000 'अज्ञात' वोटर्स हो सकते हैं अवैध बांग्लादेशी।
4. निजी वाहनों के लिए वार्षिक फास्टैग 15 अगस्त से।
5. 2026 तक बदल जाएगा भारतीय सेना का ऑपरेशन सिस्टम, ड्रोन से लेकर स्मार्ट वॉर रूम तक होगी AI की एंट्री।
6. राष्ट्रपति पुतिन शांति वार्ता के लिए तैयार, मॉस्को ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के सामने रखी शर्त।
7. रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी लहरों का कोई खतरा नहीं।
8. इंडोनेशिया में बीच समंदर बड़ा हादसा, धू-धू कर जलने लगा 280 यात्रियों से भरा जहाज।

Saturday, July 19, 2025

ताजा खबर

1. मुंबई की सड़कों से Ola-Uber और Rapido गायब, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए।
2. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए।
3. आप ने छोड़ा इंडिया गठबंधन का साथ।
4. महिलाओं को जागरुक कर समाज को नशा मुक्त बनाएगी दिल्ली सरकार।
5. उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर; 6 की मौत।
6. गूगल और मेटा पर शिकंजा, ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED ने भेजा नोटिस।
7. एयर इंडिया हादसे पर झूठी खबरों को लेकर पायलटों ने WSJ को भेजा नोटिस।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...