Followers

Friday, July 25, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल में भी जमकर बरसेंगे बादल।
2. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, बिजली गिरने से 21 की मौत।
3. प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
4. बिहार के वोटर लिस्ट रीविजन पर गरमाई सियासत, INDIA करेगा मार्च।
5. मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन।
6. रेलवे ने बदले इमरजेंसी कोटा के नियम, अब एक दिन पहले भरना होगा फॉर्म।
7. प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिन के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को किया पार।
8. सहमति से सेक्स संबंध की उम्र 18 साल से कम नहीं हो सकती, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब।
9. थाईलैंड की सेना ने पार किया बॉर्डर, कंबोडिया के कई इलाकों पर हमला।

Thursday, July 24, 2025

ताजा खबर

1. दिल्लीवालो हफ्तेभर तक झमाझम बारिश के लिए तैयार रहें, मौसम विभाग की भविष्यवाणी।
2. नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू।
3. बिहार वोटर लिस्ट रीविजन के मुद्दे को लेकर इंडिया ब्लॉक संसद में आज करेगा प्रदर्शन।
4. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 जुलाई को नई राष्ट्रीय सहकारी नीति का करेंगे ऐलान।
5. ‘उदयपुर फाइल्स’ पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।
6. मुंबई ब्लास्ट केस के आरोपियों की रिहाई के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई।
7. राशन कार्ड धारकों को हर 5 साल में करना होगा ई केवाईसी।
8. देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान के मानव- चालित प्रक्षेपण यान का विकास और जमीनी परीक्षण पूरा।
9. गुफा में मिली रूसी महिला नीना कुटिना के निर्वासन पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने लगाई रोक।

Wednesday, July 23, 2025

ताजा खबर

1. श्रावण शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
2. उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत देश के 159 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी।
3. आज से दो देशों की यात्रा पर जाएंगी प्रधानमंत्री मोदी।
4. दिल्ली में दर्दनाक हादसा, पतंग उड़ाते समय तीसरी मंजिल से गिरने से बच्चे की मौत।
5. आधार और राशन कार्ड केवल पहचान पत्र: निर्वाचन आयोग।
6. घर खरीदारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI करेगी बिल्डर्स और बैंकों के बीच साठगांठ की जांच।
7. ट्रेन प्रस्थान से कम से कम एक दिन पहले आपातकालीन कोटा अनुरोध पेश करें: रेल मंत्रालय।
8. अमेरिका ने तुर्की को F-35 बेचने से किया इनकार, अब 'खलीफा' एर्दोगन ब्रिटेन से खरीदेंगे विमान।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...