Followers

Sunday, July 27, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित।
2. केरल में मॉनसून ढा रहा सितम, जमकर बरसेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ बाढ़ की भी चेतावनी।
3. स्कूलों में अब सुरक्षा ऑडिट कराना जरूरी, शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी किया निर्देश।
4. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का दिया आदेश, सदस्यों में ट्रांसजेंडर भी।
5. राजस्थान में 2256 स्कूल जर्जर हालत में, कभी भी हो सकता है झालावाड़ जैसा हादसा।
6. लोकसभा के 17 सदस्य सांसद रत्न से सम्मानित।
7. एशिया कप 28 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में।

Saturday, July 26, 2025

ताजा खबर

1. उत्तर प्रदेश-हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान।
2. दुनिया पर चला प्रधानमंत्री मोदी का जादू, ट्रंप और मेलोनी को पीछे छोड़ बने सबसे लोकप्रिय नेता।
3. देश में सेमीकंडक्टर का हब बनेगा पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान।
4. जाति सर्वे का असर, हर उपजाति को मिलेगा विशेष लाभ बड़ी तैयारी में तेलंगाना सरकार।
5. सांवले रंग और खाना बनाने की आदतों पर तंज कसना क्रूरता नहीं: बॉम्बे हाई कोर्ट।
6. मालदीप को 4850 करोड़ का कर्ज देगा भारत।
7. सरकार अंतरिक्ष की ही तरह परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को भी खोलने की योजना बना रही है: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा।
8. अश्लील कंटेंट देने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सरकार ने लगाई बैन।
9. ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का आंध्र प्रदेश में सफल परीक्षण।

Friday, July 25, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल में भी जमकर बरसेंगे बादल।
2. पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, बिजली गिरने से 21 की मौत।
3. प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
4. बिहार के वोटर लिस्ट रीविजन पर गरमाई सियासत, INDIA करेगा मार्च।
5. मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ाया गया राष्ट्रपति शासन।
6. रेलवे ने बदले इमरजेंसी कोटा के नियम, अब एक दिन पहले भरना होगा फॉर्म।
7. प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिन के लगातार कार्यकाल के रिकॉर्ड को किया पार।
8. सहमति से सेक्स संबंध की उम्र 18 साल से कम नहीं हो सकती, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब।
9. थाईलैंड की सेना ने पार किया बॉर्डर, कंबोडिया के कई इलाकों पर हमला।

ताजा खबर

1. आज दुनियाभर में मनाई जा रही है बुद्ध पूर्णिमा। 2. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी,  घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदला...