Followers

Tuesday, August 5, 2025

ताजा खबर

1. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री "दिशोम गुरु" शिबू सोरेन नहीं रहे।
2. दिल्ली में 10 अगस्त तक यानी 5 दिन और बारिश जारी रहने की संभावना, साथ ही कई और राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
3. केरल के कन्नूर जिले में रहने वाले “दो रुपये वाले डॉक्टर” डॉ. ए. के. रायरू गोपाल का 80 वर्ष की आयु में निधन।
4. प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगा सकता है जुर्माना: सुप्रीम कोर्ट।
5. सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने IIT मद्रास में की ‘अग्निशोध’ रिसर्च सेंटर की शुरुआत।
6. मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी होगा Tesla का स्टोर, 11 अगस्त को एरोसिटी में खुलेगा नया शोरूम।
7. पति की आय जानने के लिए बैंक अधिकारियों को बतौर गवाह कोर्ट बुला सकती है पत्नी: दिल्ली हाई कोर्ट।

Monday, August 4, 2025

ताजा खबर

1. सावन का अंतिम सोमवार आज, देशभर के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब।
2. दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से।
3. देश के विभिन्न हिस्सों में आज तेज बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
4. आंध्र प्रदेश के ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत, 3 घायल।
5. मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन जल्द: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
6. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव 12 सितंबर को।
7. यमन में बड़ा नाव हादसा, 68 प्रवासियों की मौत।
8. रूसी विज्ञान अकादमी के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की सौर खगोल विज्ञान प्रयोगशाला ने सूर्य में एम-2 स्तर की सौर ज्वाला का पता लगाया।

Sunday, August 3, 2025

ताजा खबर

1. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में ई- व्यवस्थाओं का ट्रायल आज रविवार को।
2. दिल्ली में 16 अगस्त तक हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर प्रतिबंध।
3. नीट पीजी परीक्षा आज, छात्रों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश।
4. दिल्ली में 5 दिन बारिश से राहत नहीं, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट।
5. मतदाता सूची तैयार करने में शामिल बूथ स्तरीय अधिकारियों और बीएलओ पर्यवेक्षकों का पारिश्रमिक बढ़ा।
6. भारतीय अंगदान दिवस पर मणिपुर को सर्वश्रेष्ठ पूर्वोत्तर राज्य का सम्मान।
7. अमृत उद्यान 16 अगस्त से 14 सितंबर तक आम जनता के लिए खुलेगा।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...