Followers

Thursday, August 7, 2025

ताजा खबर

1. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से होगी शुरू।
2. 1 अक्टूबर से शुरू होंगी एअर-इंडिया की सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स।
3. जो भी खेल महासंघ जो सरकारी अनुदान नहीं लेंगे, वे आरटीआई के दायरे से रहेंगे बाहर: बीसीसीआई।
4. मध्य प्रदेश में जबलपुर की धरती में छिपा ‘सोने का खजाना’, सिहोरा में मिला स्वर्ण भंडार।
5. बिहार में वोटर लिस्ट से काटे गए 65 लाख नामो का ब्यौरा दे निर्वाचन आयोग: सुप्रीम कोर्ट।
6. जनधन खाताधारकों को दोबारा KYC कराना जरूरी।
7. जम्मू-कश्मीर की राज्यसभा की 4 सीटें खाली, दिल्ली-पंजाब में भी रोटेशन का संकट।
8. गोवा के अलावा चेन्नई में भी लगेंगे एआई ट्रैफिक सिग्नल।
9. भारत का 18 सदस्यों का दल चीन के चेंगदू में आज से शुरू होने वाले विश्व खेल 2025 में लेगा भाग। प्रतियोगिता।
10. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में हस्त निर्मित चुनाव प्रचार सामग्री का करना होगा इस्तेमाल।

Wednesday, August 6, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज नए सेंट्रल विस्टा भवन का उद्घाटन करेंगे।
2. उत्तराखंड के धराली में फटा बादल, भारी तबाही।
3. हर्षिल में भूस्खलन के बाद सेना का राहत अभियान जारी है। कर्नल हर्षवर्धन 150 जवानों के साथ रेस्क्यू।
4. पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन।
5. अनुपम खेर मराठी फिल्म समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित।
6. थर्मल इमेजर आधारित ड्राइवर नाइट साइट्स, नौसेना के लिए कॉम्पैक्ट ऑटोनॉमस सरफेस क्राफ्ट और ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम तथा वायुसेना के लिए माउंटेन राडार और SAKSHAM/SPYDER सिस्टम के अपग्रेड को मिला मंजूरी।
7. छात्रों के लिए 75% हाजिरी अनिवार्य: सीबीएसई।
8. बिहार में स्कूल शिक्षकों की भर्ती में डोमिसाइल नीति मंजूर।
9. पाकिस्तान में बलूचिस्तान के नुश्की में बम धमाका, तीन सैन्यकर्मियों की मौत, कई घायल।
10. भारत फिलिस्तीन के बीच 9 समझौते पर हस्ताक्षर।

Tuesday, August 5, 2025

ताजा खबर

1. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री "दिशोम गुरु" शिबू सोरेन नहीं रहे।
2. दिल्ली में 10 अगस्त तक यानी 5 दिन और बारिश जारी रहने की संभावना, साथ ही कई और राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
3. केरल के कन्नूर जिले में रहने वाले “दो रुपये वाले डॉक्टर” डॉ. ए. के. रायरू गोपाल का 80 वर्ष की आयु में निधन।
4. प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगा सकता है जुर्माना: सुप्रीम कोर्ट।
5. सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने IIT मद्रास में की ‘अग्निशोध’ रिसर्च सेंटर की शुरुआत।
6. मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी होगा Tesla का स्टोर, 11 अगस्त को एरोसिटी में खुलेगा नया शोरूम।
7. पति की आय जानने के लिए बैंक अधिकारियों को बतौर गवाह कोर्ट बुला सकती है पत्नी: दिल्ली हाई कोर्ट।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...