Followers

Wednesday, August 13, 2025

ताजा खबर

1. सुबह 4 से 10 बजे तक होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से सभी बॉर्डर्स पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद।
2. चुनाव आयोग के ‘वोट चोरी’ को लेकर देशभर में आंदोलन करेगी कांग्रेस।
3. SIR पर आज भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई रहेगी जारी।
4. राजस्थान में भीषण हादसा, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत।
5. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर लगे बैन के आदेश पर लगाई रोक। 
6. भारत की नम्रता बत्रा ने वुशु में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास।
7. ओसीआई नियमों में सख्ती: दो साल या अधिक की सजा पर रद्द हो सकता है पंजीकरण।
8. भारत ने बांग्लादेश से कुछ जूट उत्पादों और रस्सियों के आयात पर तत्काल प्रभाव से लगाया प्रतिबंध।
9. टैरिफ विवाद के बीच अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की हो सकती है मुलाकात।
10. जम्मू-कश्मीर में सांबा के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कारणों से लगाया गया रात्रि कर्फ्यू।

Tuesday, August 12, 2025

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
2. उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून-उत्तरकाशी में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल।
3. दिल्ली एनसीआर की सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते: सुप्रीम कोर्ट।
4. दिल्ली नगर निगम के प्रत्येक जोन में स्थापित होंगे डॉग शेल्टर: सत्या शर्मा।
5. आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबायोटिक प्रतिरोध से लड़ने की दवा।
6. पश्चिम बंगाल सरकार ने चार अफसरों को चुनावी ड्यूटी से हटाया, चुनाव आयोग के आदेश पर भी नहीं किया निलंबित।
7. भारत भी आया ब्रिटेन के डिपोर्ट नाउ अपील लेटर के दायरे में।
8. लोकसभा में राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक ध्वनि मत से पास।
9. भारत-श्रीलंका तटरक्षक बलों की हाई लेवल मीटिंग, समुद्री साझेदारी को मिलेगी मजबूती।
10. गोल्ड पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, मार्केट में अफरा-तफरी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान।

Monday, August 11, 2025

ताजा खबर

1. पहाड़ों पर आफत बनी बारिश, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बरसेंगे बादल।
2. बिहार में 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलेगा राजस्व महा-अभियान।
3. न्याय सत्ता के गलियारों में न सिमटे, लोगों के दरवाजे तक पहुंचे: जस्टिस गवई।
4. नौसेना की ताकत में इजाफा, शामिल हुए दो नए युद्धपोत: आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि।
5. मृत ग्राहकों से जुड़े क्लेम 15 दिन में निपटाए बैंक: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया।
6. जापान के माउंट शिनमोएडेके ज्वालामुखी में विस्फोट।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...