Followers

Thursday, September 11, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ करेंगे वार्ता।
2. नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 12 सितंबर को ले सकते हैं पद और गोपनीयता की शपथ।
3. गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से तबाही।
4. 650 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की 5 राज्यों में एक साथ छापेमारी।
5. दिल्ली में बड़ी साजिश नाकाम, अब तक ISIS से जुड़े पांच आतंकी गिरफ्तार, केमिकल हथियार बरामद।
6. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चार पदों के चुनाव के लिए 73 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।
7. नेपाल में फंसे यात्रियों के लिए एयर इंडिया और इंडिगो की दिल्ली–काठमांडू विशेष उड़ानें।
8. बांग्लादेश की तर्ज पर नेपाल में चलेगा शासन, सरकार चलाने को पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की तैयार।
9. मेक्सिको में गैस टैंकर विस्फोट में 3 की मौत, 70 घायल।

Wednesday, September 10, 2025

ताजा खबर


1. सीपी राधाकृष्णन को नया उपराष्ट्रपति चुना गया। कल 9 सितंबर को हुए चुनाव में उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया।
2. उत्तरकाशी में विनाशकारी बारिश और आपदा के 35 दिन बाद गंगोत्री धाम की तीर्थयात्रा फिर शुरू।
3. प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाब को 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
4. आबकारी घोटाला में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज।
5. हिंसा की आग में जल रहा नेपाल, बिहार के 6 जिलों के बॉर्डर सील, पर्यटकों की एंट्री बैन।
6. Gen-z से बात करेगी नेपाली सेना, मांगे प्रतिनिधियों के नाम।
7. एपल ने भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया आईफोन 17।
8. यूक्रेन ने पोलैंड को ड्रोन हमले के लिए सचेत किया, पोलैंड ने अपने चार हवाई अड्डे किए बंद।

Tuesday, September 9, 2025

ताजा खबर

1. राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी? उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे पंजाब-हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा।
3. दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, यमुना का जलस्तर घटा, पर बाढ़ का खतरा बरकरार।
4. दुर्गा पूजा से पहले भारत को हिलसा मछली भेजेगा बांग्लादेश।
5. मुठभेड़ के लिए गोली चलना जरूरी नहीं, पंजाब हाई कोर्ट ने सरकार को दी नसीहत।
6. वोटर की पहचान के लिए आधार भी मान्य: सुप्रीम कोर्ट।
7. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम आज से आठ दिवसीय भारत की यात्रा पर।
8. नेपाल के गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सौंपा इस्तीफा।
9. हिंसक प्रदर्शन और 19 मौतों के बाद झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से हटाया बैन।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...