2. प्रधानमंत्री मोदी आज 13 सितंबर से मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार की तीन दिवसीय यात्रा पर, करोड़ों रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत।
3. मिजोरम की राजधानी आइजॉल को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का आज उद्घाटन।
4. कर्नाटक में गणेश उत्सव के दौरान सड़क हादसा, चार की मौत, कई घायल।
5. बिहार कला पुरस्कार के लिए 52 कलाकारों का चयन, 24 सितंबर को होंगे सम्मानित।
6. सहारा इंडिया के लाखों निवेशकों को जल्द ही मिलेगा पैसा, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश किया जारी।
7. भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीन मुद्दे पर ‘न्यूयॉर्क घोषणा’ के पक्ष में किया मतदान, 142 देशों ने दिया समर्थन।
8. नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सुशीला कार्की ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ।
9. नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने प्रतिनिधि सभा को किया भंग।