Followers

Monday, September 15, 2025

ताजा खबर

1. आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि आज।
2. दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी, साथ ही उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार।
3. बिहार में सीमांचल को मिलेगी बड़ी सौगात, आज कोलकाता के बाद पूर्वी भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट, पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
4. भारत ने स्विट्जरलैंड को हराकर डेविस कप विश्व ग्रुप में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
5. एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया।
6. पूर्व नौकरशाह अमित खरे उपराष्ट्रपति के सचिव नियुक्त।
7. झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन ढेर।
8. नेपाल में हुए आंदोलन में मारे गए लोग शहीद घोषित।
9. अवैध अप्रवासी अपराधियों पर नरमी बरतने का समय अब खत्म: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Sunday, September 14, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी का पश्चिम बंगाल का 2 दिवसीय दौरा आज से।
2. असम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम में 18 हजार पांच सौ तीस करोड़ रुपये की प्रमुख ढांचागत और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे। 
4. एशिया कप मुकाबले में आज रात आठ बजे, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीमें होंगी आमने-सामने।
5. पांचवा तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन चेन्नई में।
6. SIR कब कराना है, यह अदालत तय नहीं कर सकती: चुनाव आयोग।
7. अदालत द्वारा तय अंतराल पर संशोधन का आदेश देना चुनाव आयोग की पूर्ण संवैधानिक शक्तियों में हस्तक्षेप।
8. ब्रिटेन में सबसे बड़ा प्रवासी विरोधी प्रदर्शन, लंदन की सड़कों पर उतरे 1 लाख से ज्यादा लोग, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी।

Saturday, September 13, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज और कल बूंदाबांदी के आसार, 15 अक्टूबर तक होगा कृत्रिम बारिश का ट्रायल।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज 13 सितंबर से मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार की तीन दिवसीय यात्रा पर, करोड़ों रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत।
3. मिजोरम की राजधानी आइजॉल को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का आज उद्घाटन।
4. कर्नाटक में गणेश उत्सव के दौरान सड़क हादसा, चार की मौत, कई घायल।
5. बिहार कला पुरस्कार के लिए 52 कलाकारों का चयन, 24 सितंबर को होंगे सम्मानित।
6. सहारा इंडिया के लाखों निवेशकों को जल्द ही मिलेगा पैसा, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश किया जारी।
7. भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीन मुद्दे पर ‘न्यूयॉर्क घोषणा’ के पक्ष में किया मतदान, 142 देशों ने दिया समर्थन।
8. नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सुशीला कार्की ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ।
9. नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने प्रतिनिधि सभा को किया भंग।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...