Followers

Thursday, September 18, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 21 कैंडिडेट्स मैदान मे।
2. केरल में ब्रेन ईटिंग अमीबा का कहर, अब तक 19 की मौत।
3. उत्तराखंड में एक और जल प्रलय, चमोली में बादल फटने से 12 मकान मलबे में दबे।
4. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग।
5. प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से आदि कर्मयोगी अभियान का किया शुभारंभ।
6. 3 हफ्तों में पेश करें प्रदूषण से निपटने के उपाय: सुप्रीम कोर्ट।
7. डाक विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देश भर में मोबाइल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए एक समझौते पर किए हस्ताक्षर।
8. कर्नाटक सरकार ने प्रसिद्ध अभिनेत्री और पद्म श्री तथा पद्म भूषण से सम्मानित, पंच थारे की स्मृति में फिल्म पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की।
9. गोवा शिपयार्ड ने ‘आईसीजीएस अक्षर’ जहाज तटरक्षक बल को सौंपे, समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत।
10. सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसले के बाद वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड करेगा प्रदर्शन।

Wednesday, September 17, 2025

ताजा खबर

1. वैष्णो देवी यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू, 'जय माता दी' के जयकारों के साथ उमड़े श्रद्धालु।
2. 75 बरस के हुए प्रधानमंत्री मोदी।
3. प्रधानमंत्री मोदी आज मध्‍य प्रदेश के धार जिले में स्‍वस्‍थ नारी, सशक्‍त परिवार और आठवें राष्‍ट्रीय पोषण माह अभियान का करेंगे शुभारंभ।
4. प्रधानमंत्री मोदी को मिले 1300 से ज्यादा तोहफों की होगी नीलामी, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगेगी बोली।
5. गांधी जयंती तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान।
6. वायुसेना को मिलेंगे 97 नए स्वदेशी तेजस, HAL से होगा करार।
7. प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह बन सकते हैं राष्ट्रीय चयनकर्ता, बीसीसीआई ने पिछले महीने 2 सदस्यों के लिए मांगे थे आवेदन।
8. नेपाल सरकार ने आज घोषित किया सार्वजनिक अवकाश और राष्ट्रीय शोक।

Tuesday, September 16, 2025

ताजा खबर

1. आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा आज रात बारह बजे तक।
2. पूर्वोत्तर, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग।
3. वक्फ अधिनियम 2025 पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कुछ प्रावधानों पर रोक।
4. पूरे देश में एसआईआर को नहीं रोका जा सकता: सुप्रीम कोर्ट।
5. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध के बीच बंगाल में SIR की तैयारी, आज से चुनाव अधिकारियों की ट्रेनिंग।
6. उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से तबाही, सहस्त्रधारा में आया सैलाब, बहे होटल, स्कूल में छुट्टी, तीन हाईवे भी बंद।
7. हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के बाद बाढ़, कई लोग लापता, भारी नुकसान।
8. तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा की आज से करेंगे शुरुआत।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...