Followers

Saturday, September 27, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास।
2. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में गर्मी और उमस, वहीं पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में बारिश का असर।
3. फाइटर प्लेन मिग 21 में आसमान में भरी आखिरी उड़ान।
4. मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के 3 राज्य के कई हिस्से ‘अशांत क्षेत्र’, 6 महीने के लिए बढ़ा AFSPA।
5. जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार। 
6. उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, यह 90.83 किमी लंबा, 6-लेन एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा।
7. दिल्ली हाई कोर्ट ने की सम्मान नागरिक संहिता की वकालत।
8. अंडमान सागर में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला, देश के लिए ऊर्जा क्षेत्र में खुलेंगे अपार अवसर।
9. BMW ने इंजन में आग लगने का खतरे को देख रिकॉल कीं 3.3 लाख से ज्यादा कारें।
10. भारत ने मास्को से की रूसी सेना में भर्ती 27 भारतीयों को सेवा मुक्त करने की अपील, यूक्रेन के खिलाफ जंग में उतारा था।

Friday, September 26, 2025

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मु आज प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार प्रदान करेंगी।
2. प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से करेंगे बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का शुभारंभ।
3. 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से तूफान भी।
4. केरल में बारिश के कारण तिरुवनंतपुरम में छुट्टी घोषित, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं अपने समय पर होगी आयोजित।
5. रेल आधारित मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली से अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण।
6. माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम , 2007 के तहत गठित ट्रिब्यूनल को संपत्ति से बेटों को बेदखल करने का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट।
7. एशिया कप के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान।
8. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फार्मा प्रोडक्ट्स पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का किया ऐलान, नई दरें 1 अक्टूबर से होगी लागू।
9. टिकटॉक को अमेरिका में जारी रखने की अनुमति।

Thursday, September 25, 2025

ताजा खबर

1. गुजरात के गांधीनगर गरबा के बीच भारी बवाल, पथराव और आगजनी के बाद तनाव।
2. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ाकर मई 2026 तक।
3. जम्मू कश्मीर की चार राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव 24 अक्टूबर को।
4. सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथि घोषित की; परीक्षा अगले साल 17 फरवरी से होगी शुरू।
5. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में वस्तु एवं सेवा अपीलीय न्यायाधिकरण का किया शुभारंभ।
6. मतदाता सूची में ऑनलाइन बदलाव के लिए आधार अनिवार्य।
7. अमेरिका ने कश्मीर पर मध्यस्थता से बनाई दूरी, पाकिस्तान को झटका।
8. भारत में काम करने वाली सभी सोशल मीडिया कंपनियों को यहां के कानूनों का पालन करना ही होगा: कर्नाटक हाई कोर्ट।
9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 हजार 23 एमबीबीएस सीटें और पीजी की पांच हज़ार सीटें बढ़ाने का लिया निर्णय।
10. अलास्का एयर डिफेंस जोन में रूसी फाइटर जेट्स के आने से हड़कंप।
11. वेनेजुएला में भूकंप के तेज झटके, 6.2 रही तीव्रता।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...