Followers

Saturday, October 4, 2025

ताजा खबर

1. देशभर में कई राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना।
2. चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ गुजरात तट से 340 किमी दूर, भीषण रूप लेने की आशंका।
3. भारतीय न्याय व्यवस्था बुलडोजर के शासन से नहीं, बल्कि कानून के शासन से चलती है: चीफ जस्टिस बीआर गवई।
4. केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक की 20% सीटें अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भरने की घोषणा।
5. ट्राई ने निजी रेडियो प्रसारकों के लिए डिजिटल रेडियो नीति का दिया सुझाव, 13 शहरों में सेवा शुरू करने की सिफ़ारिश।
6. असम में नागालैंड के संदिग्ध उग्रवादियों का उपद्रव, 90 घरों को फूंका, गोलियां भी चलाई।
7. डेम सारा मुल्लाली बनी इंग्लैंड की पहली महिला आर्कबिशप।

Friday, October 3, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर सहित छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग।
2. दिल्ली में बढ़ सकते हैं दूध फल सब्जियों के दाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, सब्जी और अंडे लाने वाले वाहनों को हरित शुल्क (ECC) से मिली छूट खत्म की।
3. कर्नाटक में बनेंगे एयरबस H125 हेलीकॉप्टर, 2027 तक डिलीवरी होगी शुरू।
4. अब ऑनलाइन मनी गेम होंगे रेगुलेट, अथॉरिटी करेगी निगरानी, रजिस्ट्रेशन से लेकर सजा तक बनेंगे नियम।
5. तेलंगाना को जल्द ही मिलेंगे चार नए केंद्रीय विद्यालय।
6. भारत और चीन अक्टूबर के अंत तक दोनों देशों के निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएँ फिर से शुरू करने पर हुए सहमत।

Thursday, October 2, 2025

ताजा खबर

1. बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी आज, राष्ट्रपति मुर्मु सहित अन्य गणमान्य लोगों ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
3. राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट।
4. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी।
5. शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, काशी में होगा अंतिम संस्कार।
6. RSS आज अपना शताब्दी वर्ष समारोह मनाएगा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे चीफ गेस्ट।
7. पंजाब में सेहत बीमा योजना की शुरुआत, 10 लाख का मिलेगा हेल्थ कवर।
8. टेस्ला के एलन मस्क पहले व्यक्ति बने जिनकी संपत्ति 500 अरब डॉलर से अधिक।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...