Followers

Tuesday, October 7, 2025

ताजा खबर

1. महर्षि वाल्मीकि जयंती आज. दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।
2. ग्लोबल फिनटेक फेस्ट आज से मुंबई में।
3. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 को।
4. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी।
5. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी, मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्‍पसंख्‍यक शिक्षा संस्‍थानों को मुख्‍यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ने वाला पहला राज्‍य बना उत्तराखंड।
6. निर्वाचन आयोग प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में चलाएगा अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान।
7. कतर में UPI हुआ लॉन्च।

Monday, October 6, 2025

ताजा खबर

1. बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज सायं 4 बजे, मतदान की तारीखों का होगा ऐलान।
2. निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 17 नए सुधारों की घोषणा की।
3. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे करेंगे बिहार की पहली मेट्रो, पटना मेट्रों का उद्धाटन।
4. जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस हॉस्पिटल) के ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग लगने से छह मरीजों की मौत।
5. नेपाल से बिहार तक भारी बारिश और भूस्खलन से हाहाकार।
6. प्रधानमंत्री मोदी 8 अक्टूबर को नवी मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन।
7. SIR पूरे देश में होगा लागू: चुनाव आयोग।
8. दिवाली पर हवाई सफर में मिलेगी राहत, सस्ती उड़ानों के साथ बढ़ेंगी फ्लाइट्स की संख्या।
9. उत्तरी किर्गिज़स्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, मध्य एशिया में भी महसूस हुए झटके।
10. चीन में उष्णकटिबंधीय तूफान से ग्वांगडोंग प्रभावित, 1.5 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित।

Sunday, October 5, 2025

ताजा खबर

1. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 'मौत' की बारिश, पुल ढहने से 6 लोग मरे, लैंड स्‍लाइड से भारी तबाही।
2. बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी और मूसलाधार बारिश के बीच ठनका गिरने से 16 और पेड़ गिरने से 6 लोगों की गई जान।
3. पीएम-सेतु योजना देश के युवाओं को दुनिया की कौशल आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करेगी: पीएम मोदी।
4. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारो सड़क’ ऐप किया लॉन्च।
5. आईसीजी चेन्नई तट पर आयोजित करेगा 10वां राष्ट्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास।
6. कल से होगी पटना मेट्रो की शुरुआत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन।
7. तूफ़ान एमी ने ब्रिटेन, आयरलैंड और स्कैंडिनेविया में मचाई तबाही।

ताजा खबर

1. पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट कुछ ही देर में, wbbse.wb.gov.in पर करें चेक। 2. भारतीय कारोबारी दीपक भाटिया प्रतिष्ठित एर्थ दुबई पुरस्...