1. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के साथ करेंगे वार्ता।
2. देश के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना: मौसम विभाग।
3. कर्मचारी EPF अकाउंट से अब पूरा पैसा निकाल सकेंगे, डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने की जरूरत नहीं होगी, EPFO ने नियमों को बनाया आसान।
4. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर।
5. सोनम वांगचुक से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई।
6. नेशनल हाई अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की एक नई और अनोखी पहल, हाईवे के गंदे टॉयलेट की भेजें फोटो और पाएं ₹1000 का FASTag रिचार्ज।
7. सेवारत और पूर्व सैनिकों के बच्चों को नीट और जेईई एग्जाम के लिए कोचिंग में छूट, वीरताआकाश कोचिंग के साथ सेना का करार।
8. PMO समेत 12 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के मेल Zoho पर हुए शिफ्ट।
9. इसराइली संसद में राष्ट्रपति ट्रंप के सामने हंगामा, दो सांसदों ने कहा- फिलिस्तीन को मान्यता दो'।