Followers

Thursday, October 16, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में प्रदूषण का ‘रेड अलर्ट’, कई इलाकों में AQI 300 पार।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल में करेंगे ₹13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
3. दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की सुप्रीम कोर्ट ने दी शर्तों के साथ इजाजत।
4. दिवाली के अगले दिन दिल्ली में होगी कृत्रिम बारिश! सभी जरूरी मंजूरी मिली: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा।
5. EPFO में मिला नया ऑप्शन, अब PF की रकम पेंशन अकाउंट में कर सकेंगे ट्रांसफर।
6. पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी! शिक्षा से लेकर शादी तक, केंद्र सरकार ने दोगुनी की आर्थिक सहायता।
7. 2030 के राष्ट्रमंडल खेल गुजरात के अहमदाबाद में कराने की सिफारिश।
8. श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचीं।

Wednesday, October 15, 2025

ताजा खबर


1. गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री रवि नाइक का 79 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2. दिवाली से पहले दिल्ली में फूटा प्रदूषण ‘बम’, आनंद विहार में AQI 350 पार; GRAP-1 लागू।
3. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन प्रक्रिया आरंभ।
4. राजस्थान के जैसलमेर बस हादसे में 20 लोगों की मौत।
5. मंगोलिया के नागरिकों को मुफ्त ई-वीजा देगा भारत।
6. प्रधानमंत्री मोदी का आंध्र प्रदेश दौरा कल, 13,430 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ।
7. मंदिरों में किए गए दान का इस्तेमाल सिर्फ धार्मिक और सामाजिक कामों के लिए। सड़कों, पुलों के निर्माण और निजी कामों में दान के पैसों के इस्तेमाल पर रोक: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट।
8. भारत अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं आज से शुरू।
9. तालिबान के 6 टैंक किए तबाह, डूरंड लाइन पर भारी नुकसान से बौखलाई पाकिस्‍तानी सेना, अफगानिस्तान पर किए भीषण हमले।

Tuesday, October 14, 2025

ताजा खबर



1. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना के साथ करेंगे वार्ता।
2. देश के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना: मौसम विभाग।
3. कर्मचारी EPF अकाउंट से अब पूरा पैसा निकाल सकेंगे, डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने की जरूरत नहीं होगी, EPFO ने नियमों को बनाया आसान।
4. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर।
5. सोनम वांगचुक से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई।
6. नेशनल हाई अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की एक नई और अनोखी पहल, हाईवे के गंदे टॉयलेट की भेजें फोटो और पाएं ₹1000 का FASTag रिचार्ज।
7. सेवारत और पूर्व सैनिकों के बच्चों को नीट और जेईई एग्जाम के लिए कोचिंग में छूट, वीरताआकाश कोचिंग के साथ सेना का करार।
8. PMO समेत 12 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के मेल Zoho पर हुए शिफ्ट।
9. इसराइली संसद में राष्ट्रपति ट्रंप के सामने हंगामा, दो सांसदों ने कहा- फिलिस्तीन को मान्यता दो'।

ताजा खबर

1. शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ। 2. तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बरकरार।  3. लेफ्टिनें...