Followers

Monday, October 20, 2025

ताजा खबर

1. दीपों का त्यौहार दीपावली की पूरे देश में धूम।
2. राष्ट्रपति मुर्मु सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ।
3. दिल्ली-NCR में AQI 400 पार, जहरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल।
4. बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन।
5. दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह विश्व बौद्धिक संपदा संगठन के न्यायाधीशों के सलाहकार बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त।
6. गरीब विचाराधीन कैदियों की जमानत राशि के भुगतान के लिए एसओपी में संशोधन, अब अधिकतम 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जा सकती है।
7. भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो बहुत भारी टैरिफ, दीवाली पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी।

Sunday, October 19, 2025

ताजा खबर

1. केरल में भारी बारिश का अलर्ट।
2. दिवाली से पहले ही दिल्ली के हर इलाके में हवा खराब, AQI 300 के पार।
3. दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध, दिन में तेज धूप निकलने की संभावना: मौसम विभाग।
4. गरीब विचाराधीन कैदियों की जमानत राशि अब सरकार भरेगी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला।
5. इसरो के चंद्रयान-2 ने पहली बार चंद्रमा पर सौर विस्फोट के प्रभाव का पता लगाया।
6. भारत ने पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक विकसित की, जीन थेरेपी में भी सफलता की हासिल।
7. अमेरिका ने कैरेबियाई ड्रग तस्करी पनडुब्बी पर हमला किया, बचे दो लोग हिरासत में।

Saturday, October 18, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में दीपावली से पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन और ISBT पर भारी भीड़ उमड़ी।
2. दिल्ली का ट्रैफिक सिस्टम ठप, दिवाली से पहले सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां।
3. लद्दाख में मौन मार्च और ब्लैकआउट का आयोजन आज।
4. पंजाब के सरहिंद रेलवेस्टेशन पर बड़ा हादसा, लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग।
5. भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, बेल्जियम की कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण की दी मंजूरी।
6. भारतीय सेना में शामिल हुई 113 इलेक्ट्रिक बसें… हरित सेना की ओर बड़ा कदम।
7. लेह हिंसा की न्यायमूर्ति बी.एस. चौहान के नेतृत्व में होगी न्यायिक जांच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश।
8. बिना संतान मुस्लिम विधवा का मृतक पति की संपत्ति में एक चौथाई का हिस्सेदार, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला।
9. बीएसएनएल ने शुरू की एक रुपये में दिवाली 4जी योजना, नए ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन की मुफ्त सेवा।

ताजा खबर

1. शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ। 2. तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बरकरार।  3. लेफ्टिनें...