Followers

Thursday, October 23, 2025

ताजा खबर

1. मणिपुर में निंगोल चाकोबा और देशभर में आज मनाया जा रहा है भाई दूज का पर्व।
2. उत्‍तराखंड में विश्‍व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद।
3. कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब: मौसम विभाग।
4. सीटों पर जारी तनातनी के मद्देनजर आज पटना में महागठबंधन के नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
5. केरल के नाम बड़ी उपलब्धि, एक नवंबर को मुख्यमंत्री पिनाराई वियजन राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर घोषित करेंगे अत्यधिक गरीबी मुक्त राज्य, देश का बना पहला स्टेट।
6. चुनाव आयोग नवंबर से पूरे देश में करेगा SIR।
7. असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा लव जिहाद के खिलाफ बनाएंगे कानून, बहुविवाह पर भी लगाम लगाने की तैयारी।
8. निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक हज़ार से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देशों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया।

Wednesday, October 22, 2025

ताजा खबर

1. गृह मंत्रालय और लद्दाख संगठनों की आज नई दिल्ली में अहम बैठक।
2. दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत।
3. दिवाली के बाद दिल्ली में PM2.5 में भारी उछाल, पांच साल में सबसे ज्यादा प्रदूषण।
4. दुनिया भर में गुजराती समुदाय आज अपना नया साल ‘बेस्तु वर्ष’ मना रहा है।
5. केंद्र सरकार ने अदम्‍य साहसिक कार्यों के लिए रक्षा कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान करने लिए अधिसूचना जारी की।
6. दिल्ली की यमुना नदी में जल्द ही होगी क्रूज सेवा शुरू।
7. भारी बारिश की चेतावनी के बाद चेन्नई में आज स्कूल रहेंगे बंद।
8. गंगोत्री धाम के आज, जबकि कल 23 अक्टूबर को केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद।
9. बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे बंद।
10. प्रधानमंत्री मोदी ने रोड्रिगो पाज़ परेरा को बोलीविया का राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई।
11. रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा भारत: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप।
12. 1 नवंबर से चीन पर लगेगा लगभग 155% टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप।

Tuesday, October 21, 2025

ताजा खबर


1. दिवाली के बाद दिल्ली में खतरनाक हुई हवा, कई जगह AQI 900 के पार।
2. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया: मौसम विज्ञान विभाग।
3. हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में से एक बनाना है: प्रधानमंत्री मोदी।
4. दिवाली के उपलक्ष्य में एनएसई और बीएसई विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र करेंगे आयोजित।
5. मशहूर अभिनेता गोवर्धन असरानी ने 84 की उम्र में ली अंतिम सांस, नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’।
6. प्राइवेट पार्ट छूना भी रेप, नाबालिग पीड़िताओं का बयान ही काफी है: बॉम्बे हाई कोर्ट।

ताजा खबर

1. शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री, आज लेंगे शपथ। 2. तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बरकरार।  3. लेफ्टिनें...