Followers

Monday, October 27, 2025

ताजा खबर

1. आज छठ महापर्व का तीसरा दिन, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ।
2. चक्रवाती तूफान मोन्था के कल तट से टकराने को देखते हुए आंध्रप्रदेश और ओडिशा ने आवश्यक तैयारी की।
3. आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट पर तेज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
4. देशभर में होने वाले SIR को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में आज शाम 4:15 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
5. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2 नवंबर को LVM-3 रॉकेट से सबसे भारी सैन्य संचार उपग्रह CMS-03 (GSAT-7R) करेगा प्रक्षेपित।
6. सरकार की सख्ती के बावजूद पंजाब में खूब जल रही पराली, अब तक 266 FIR दर्ज, करीब 17 लाख का लगा जुर्माना।
7. भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू।
8. अमेरिका और चीन के बीच तनाव, अदृश्य शक्ति और महायुद्ध का बढ़ा खतरा।
9. 27 से 29 अक्टूबर तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जापान दौरा।
10. दक्षिण चीन सागर में रहस्यमय दुर्घटना, क्रैश हुआ US नेवी का हेलिकॉप्टर और विमान।

Sunday, October 26, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात के 127वें संस्करण को करेंगे संबोधित।
2. आज 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. दिल्ली में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 3 किलोमीटर लंबे ‘शौर्य वीर रन फॉर इंडिया 2025’ का ध्वज फहराकर किया उद्घाटन।
4. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, चक्रवात का खतरा और कई राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी।
5. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में बड़ी लापरवाही, बच्चों को चढ़ा दिया संक्रमित खून, 5 मासूम हुए HIV पॉजिटिव।
6. उत्तरखंड का सफर होगा महंगा, दिसम्बर से बाहरी गाड़ियों पर लगेगा ग्रीन टैक्स।
7. बिहार के पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मिला राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) का दर्जा, मुख्य सचिव ने दी जानकारी।
8. कोएलिशन ऑफ द विलिंग’ बैठक में रूस पर नए प्रतिबंध और यूक्रेन को लंबी दूरी की हथियार आपूर्ति पर जोर।

Saturday, October 25, 2025

ताजा खबर

1. आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है आस्‍था का महापर्व छठ।
2. बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, छठ पर बिहार में भी हो सकती है बारिश।
3. अगले कुछ दिनों में, 28 से 30 अक्टूबर के बीच, दिल्ली के आसमान में कृत्रिम बारिश की तैयारी में दिल्ली सरकार।
4. डिफेंस एक्विज़िशन काउंसिल (डीएसी) ने भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए लगभग 79,000 करोड़ रुपये के सैन्य उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी।
5. महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री फेस किया घोषित, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम पद का चेहरा।
6. महाराष्ट्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगेगी लगाम, राशन कार्ड सत्यापन के निर्देश।
7. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2025 के मसौदे पर टिप्पणियां या सुझाव प्रस्तुत करने की समय-सीमा बढ़ाई।
8. भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में तीव्र गश्ती पोत आईसीजी अजीत और अपराजित का किया जलावतरण।
9. थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का 93 साल की उम्र में निधन।
10. अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने कुनार नदी पर बाँध निर्माण शुरू करने की योजना की घोषणा की।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 5 बच्चों समेत 6 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। 2. बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार आज...