Followers

Tuesday, October 28, 2025

ताजा खबर

1. उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ ही छठ पर्व का समापन आज।

2. उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में SIR आज से।

3. दिल्ली सरकार आज पहली बार कर सकती है क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) का ट्रायल।

4. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पसली में चोट के बाद इंटरनल ब्लीडिंग, सिडनी के हॉस्पिटल में भर्ती।

5. अगले हफ्ते 8वें वेतन आयोग का गठन संभव, 1 करोड़ 18 लाख लोगों को होगा फायदा।

6. हरियाणा के पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनेंगे जस्टिस सूर्यकांत , रचेंगे नया इतिहास।

7. उत्तराखंड के चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.4 तीव्रता के साथ 2 सेकेंड तक हिली धरती।

8. बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर बीएस-6 मानक को छोड़कर किसी भी गैर-दिल्ली पंजीकृत वाणिज्यिक मालवाहक वाहन की एंट्री 1 नवंबर से बंद।

9. केरल में भारी बारिश की वजह से छह जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’, दो लोगों की मौत।

10. कानपुर म्योर मिल अब सरकारी, 164 साल बाद लीज हुई खत्म; सरकार के पास वापस आई जमीन।

Monday, October 27, 2025

ताजा खबर

1. आज छठ महापर्व का तीसरा दिन, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ।
2. चक्रवाती तूफान मोन्था के कल तट से टकराने को देखते हुए आंध्रप्रदेश और ओडिशा ने आवश्यक तैयारी की।
3. आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट पर तेज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
4. देशभर में होने वाले SIR को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में आज शाम 4:15 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस।
5. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2 नवंबर को LVM-3 रॉकेट से सबसे भारी सैन्य संचार उपग्रह CMS-03 (GSAT-7R) करेगा प्रक्षेपित।
6. सरकार की सख्ती के बावजूद पंजाब में खूब जल रही पराली, अब तक 266 FIR दर्ज, करीब 17 लाख का लगा जुर्माना।
7. भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी उड़ानें फिर से शुरू।
8. अमेरिका और चीन के बीच तनाव, अदृश्य शक्ति और महायुद्ध का बढ़ा खतरा।
9. 27 से 29 अक्टूबर तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जापान दौरा।
10. दक्षिण चीन सागर में रहस्यमय दुर्घटना, क्रैश हुआ US नेवी का हेलिकॉप्टर और विमान।

Sunday, October 26, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात के 127वें संस्करण को करेंगे संबोधित।
2. आज 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. दिल्ली में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 3 किलोमीटर लंबे ‘शौर्य वीर रन फॉर इंडिया 2025’ का ध्वज फहराकर किया उद्घाटन।
4. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण, चक्रवात का खतरा और कई राज्यों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी।
5. झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में बड़ी लापरवाही, बच्चों को चढ़ा दिया संक्रमित खून, 5 मासूम हुए HIV पॉजिटिव।
6. उत्तरखंड का सफर होगा महंगा, दिसम्बर से बाहरी गाड़ियों पर लगेगा ग्रीन टैक्स।
7. बिहार के पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मिला राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) का दर्जा, मुख्य सचिव ने दी जानकारी।
8. कोएलिशन ऑफ द विलिंग’ बैठक में रूस पर नए प्रतिबंध और यूक्रेन को लंबी दूरी की हथियार आपूर्ति पर जोर।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...