Followers

Sunday, November 2, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में AQI 400 के पार, आसमान में छाई स्मॉग की चादर, अगले कुछ दिन रहेंगे मुश्किल भरे।
2. अंडमान-निकोबार, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना।
3. बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए अंतिम दौर में चुनाव प्रचार, पीएम मोदी करेंगे पटना में रोड शो।
4. राष्ट्रपति मुर्मू आज उत्तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर होंगी रवाना।
5. प्रख्यात वैज्ञानिक अंकथी राजू बने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला के निदेशक।
6. ओडिशा में सेमीकंडक्टर युग का आगाज, मुख्यमंत्री माझी ने रखी ₹2,067 करोड़ की भारत के पहले एकीकृत सेमीकंडक्टर प्लांट परियोजना की नींव।
7. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मेगा लॉन्च, नौसेना को मिलेगा सबसे भारी और एडवांस GSAT-7R कम्युनिकेशन सेटेलाइट।

Saturday, November 1, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में आज से केवल BS6 मानक के अनुरूप इंजन वाले कमर्शियल वाहनों को ही मिलेगी एंट्री।
2. केरल और कर्नाटक मना रहे हैं अपना स्थापना दिवस, 1956 में आज के ही दिन हुआ था दोनों राज्यों का गठन।
3. छत्तीसगढ़ के गठन की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा से जुड़ी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे अनावरण।
4. 13 तारीख तक चलेगा तीनों सेनाओं का महा अभ्‍यास त्रिशूल: नौसेना ऑपरेशन महानिदेशक।
5. लखनऊ की अवधी पाककला को मिली यूनेस्को पहचान, नवाबों का शहर हुआ रचनात्मक शहरों में शामिल।
6. भारत को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत तीन गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड।
7. दिन ठंडे और रातें गर्म, नवंबर में सामान्य से अधिक होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट।

Friday, October 31, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली एनसीआर में 6 दिन कोहरे का अलर्ट… बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में होगी बारिश।
2. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती स आज।
3. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज अपना घोषणा पत्र करेगा जारी।
4. केंद्र सरकार सभी विद्यालयों में कक्षा 3 से एआई पर पाठ्यक्रम करेगी शुरू।
5. वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां शुरु, 5 नवंबर को जलाए जाएंगे 15 लाख दीए।
6. भारत ने सिंधु पर झटका दिया, तालिबान करेगा कुनार नदी पर मार, पाकिस्तान पर जल प्रहार।
7. परमाणु हथियारों की होड़ में दुनिया, रूस-अमेरिका के युद्धाभ्यास से बढ़ा तनाव।
8. ब्रिटेन राज परिवार के प्रिंस एंड्रयू को उनकी शाही उपाधियों से मुक्त किया जाएगा, रॉयल लॉज का पट्टा त्याग अलग निजी आवास में रहेंगे।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 5 बच्चों समेत 6 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। 2. बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार आज...