Followers

Wednesday, November 5, 2025

ताजा खबर

1. देश भर में मनाई जा रही है गुरु नानक देव की 556वीं जयंती।
2. काशी में आज देव दीपावली मनाई।
3. बिहार में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी।
4. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ट्रेन हादसे में 11 की मौत, 20 घायल।
5. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय विश्वविद्यालयों में आईआईटी दिल्ली शीर्ष पर, देश के 54 संस्थान शामिल।
6. दुनिया के शीर्ष सहकारी संस्थाओं में अमूल ने पहला और इफको ने दूसरा स्थान किया हासिल।
7. अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का निधन।
8. फिलीपींस में कालमेघी तूफान से भारी तबाही, लगभग 40 लोगों की मौत और हज़ारों पलायन को मजबूर।
9. म्यांमार कोकांग फ्रॉड गिरोह के 5 लोगों को फांसी की सजा!।

Tuesday, November 4, 2025

ताजा खबर

1. राष्‍ट्रपति मुर्मु आज नैनीताल में कुमाऊं विश्‍वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
2. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों में विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण 27 अक्टूबर से 7 फरवरी तक।
3. बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन।
4. छात्र और शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला, ड्राफ्ट टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी-2025 को मिली हरियाणा कैबिनेट की मंजूरी।
5. फ्लाइट टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कैंसिल करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज: DGCA।
6. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
7. अमेरिका में शटडाउन के कारण कई उड़ानें रद्द।
नाइजीरिया में धार्मिक हिंसा, 7000 ईसाइयों की हत्या।
8. इस्राइल नियंत्रित गजा में 200 हमास आतंकवादियों के सुरक्षित प्रवेश की अनुमति नहीं।

Monday, November 3, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI 316, लेकिन दम घोंटू 'बेहद खराब' श्रेणी बरकरार।
2. राष्ट्रपति मुर्मू आज उत्तराखंड विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर सदन के विशेष सत्र को करेंगी संबोधित।
3. प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में उभरते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ESTIC)-2025 का करेंगे उद्घाटन।
4. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हरा पहली बार जीता आईसीसी महिला वर्ल्ड कप।
5. इसरो ने श्रीहरिकोटा से भारत के सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 का किया सफल प्रक्षेपण।
6. प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी ग्रुप की तीन हजार करोड़ की संपत्ति अटैच।
7. अफग़ानिस्तान में कल रात 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया।
8. दक्षिण कोरिया ने स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट से अपना पाँचवाँ स्वदेशी सैन्य जासूसी उपग्रह सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपित।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 5 बच्चों समेत 6 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। 2. बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार आज...