Followers

Sunday, November 9, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली NCR की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी मुश्किल।
2. प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के दौरे पर, राज्य के गठन के रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल।
3. कश्मीर में CIK (काउंटर इंसर्जेंसी) की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में छापेमारी, 7 संदिग्ध हिरासत में।
4. दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर होगा महंगा. द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लागू।
5. बिहार में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन।
6. प्रधानमंत्री मोदी 11 नवंबर से भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर।
7. भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का एक अंश भूटान की राजधानी थिम्पू में किया गया स्थापित।
8. अफगानिस्तान से टूटा सीजफायर, पाकिस्तान में बढ़े TTP के हमले।
9. चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न की दिल्ली-शंघाई उड़ान आज से।

Saturday, November 8, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम हुआ ठप, 800 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर।
2. वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो आज, 4 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।
3. आज से दर्शकों के लिए फिर से खुल रहा है दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान।
4. देश की राजधानी दिल्ली में जल्द ही शुरू होगी अटल कैंटीन योजना, 100 जगहों पर मिलेगा सस्ता भोजन।
5. बिहार चुनाव के पहले चरण में 65.08% वोटिंग, चुनाव आयोग ने जारी किया फाइनल आंकड़ा।
6. ट्रांसजेंडर्स को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ के माध्यम से निःशुल्क बस सेवा जल्द।
7. आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जारी किए सख्त निर्देश।
8. एसआईआर (वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन) प्रक्रिया में खामियों और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली।
9. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, कई घायल।

Friday, November 7, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का करेंगे उद्घाटन।
2. दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट लेट; यात्री अटके।
3. बिहार चुनाव के पहले चरण में 64% रिकॉर्ड वोटिंग, महिला मतदाताओं की बंपर भागीदारी।
4. दिल्ली में बदला मौसम, लेकिन प्रदूषण में कमी नहीं… AQI 300 के पार, रेड जोन में 27 इलाके।
5. गोवा में गैंगवार हिंसा के बाद जिलाधिकारियों को तीन महीने के लिए एनएसए लगाने की अनुमति।
6. सुबह 8 से 10 बजे तक बिना आधार के नहीं कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक, IRCTC ने बदला नियम।
7. अमेरिका-रूस परमाणु टकराव, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिए न्यूक्लियर टेस्ट के आदेश।
8. फिलीपींस में भारी तबाही के बाद, वियतनाम पहुंचा कालमेघी तूफान।
9. अफगान-पाकिस्तान सीमा पर भारी गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; तुर्की में वार्ता पर असर।
10. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को रिकॉर्ड 1 ट्रिलियन डॉलर ( करीब 8,36,00,00 करोड़ रुपए) का सैलरी पैकेज।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 5 बच्चों समेत 6 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। 2. बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार आज...