Followers

Monday, November 24, 2025

ताजा खबर

1. गुरु तेगबहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस आज।
2. जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर लेंगे शपथ।
3. गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में भूकंप के झटके।
4. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार, कई इलाकों का AQI 400 के पार।
5. दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे से हमला।
6. खान मंत्रालय आज से जम्मू-कश्मीर में करेगा चूना-पत्‍थर खंडों की पहली नीलामी की औपचारिक शुरूआत।
7. राजस्थान में आज से शुरू हो रहा है पांचवां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल।
8. SC/ST कोटा वाली नौकरियों का बड़ा हिस्सा क्रीमी लेयर वाले हथिया रहे: CJI गवई।

Sunday, November 23, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में मध्यम कोहरे का अनुमान: मौसम विभाग।
2. प्रधानमंत्री मोदी आज जी-20 सम्मेलन से अलग भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका नेताओं की बैठक में होंगे शामिल।
3. निजी कार्यालयों के लिए दिल्ली सरकार ने परामर्श किया जारी, 50% कार्यबल क्षमता के साथ करें काम।
4. दिल्ली में 11 की जगह होंगे 13 जिले, 7 के नाम बदलेंगे, 2 नए जिले बनेंगे।
5. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ को राज्यपाल के संवैधानिक दायरे से बाहर लाने की तैयारी में केंद्र सरकार।
6. केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में 131वां संविधान संशोधन विधेयक 2025 कर सकती है पेश।
7. हवाई टिकटों में एक खास 'ट्रैवल इंश्योरेंस' जोड़ने की तैयारी में भारत सरकार।

Saturday, November 22, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली और आसपास के इलाकों में ज़हरीली धुंध की चादर।
2. राष्ट्रपति मुर्मू आज श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में होंगी शामिल।
3. दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत।
4. केरल सहित अन्य राज्यों में SIR के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब।
5. अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान फायरिंग, कई लोगों के मौत की आशंका।
6. वियतनाम में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 40 से ज़्यादा लोगों की मौत।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...