Followers

Monday, December 1, 2025

ताजा खबर

1. संसद का शीतकालीन सत्र आज से।
2. बिहार विधानसभा का विशेष सत्र आज से, प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ।
3. मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से।
4. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक, सुप्रीम कोर्ट आज वायु प्रदूषण से जुड़े मुद्दे पर करेगा सुनवाई।
5. दिल्ली की हवा में लगातार सुधार, 8 साल में AQI सबसे बेहतर।
6. भ्रष्टाचार मामलों के बीच इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने राष्ट्रपति हर्ज़ोग से क्षमादान का किया अनुरोध।
7. चक्रवात दित्वा से श्रीलंका में भारी नुकसान, अब तक 193 लोगों की मौत 228 लापता।
8. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत गंभीर।

Sunday, November 30, 2025

ताजा खबर

1. आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम।
2. दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर उपचुनाव आज।
3. श्रीलंका में तांडव मचाने के बाद तमिलनाडु के करीब पहुंचा चक्रवात दित्वाह, 47 उड़ानें रद्द, कई राज्यों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट।
4. टैरिफ पर तकरार के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच अहम रक्षा समझौता।
5. भारत को 2025-29 के कार्यकाल के लिए यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में पुनः निर्वाचित किया गया।
6. आम लोगों के मामलों को तरजीह देगा सुप्रीम कोर्ट: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत।
7. हिमालयी ऑर्क में अरुणाचल से कश्मीर तक बना भयानक भूकंप का नया जोन-6।
8. इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण अब तक 300 लोगों की मौत।
9. संयुक्त अरब अमीरात के शहरों में 54वें ईद अल एतिहाद के उपलक्ष्य में 2 दिसंबर को किया जाएगा समारोह का आयोजन।

Friday, November 28, 2025

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी का कर्नाटक और गोवा दौरा आज।
2. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन आज।
3. पंजाब में शीत लहर की संभावना: मौसम विभाग।
4. तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है चक्रवात दित्‍वा: मौसम विभाग।
5. बिहार में 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार आएंगे।
6. 2030 का राष्ट्रमंडल खेल गुजरात के अहमदाबाद में।
7. आधार कार्ड को सरकारी विभागों में जन्मतिथि के प्रामाणिक प्रमाण (authentic evidence) के रूप में स्वीकार न करने का उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...