Followers

Saturday, December 20, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर, पाबंदियों के बावजूद 15 इलाकों में AQI 400 पार।
2. घने कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत, दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट।
3. असम के जमुनामुख सानरोजा में राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार, 8 हाथियों की मौत।
4. आज से बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी,कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास।
5. भोपाल में आज से शुरू होगी मेट्रो सर्विस।
6. बांग्लादेश में हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा।
7. अमेरिका ने सीरिया में किया बड़ा हवाई हमला, ISIS के ठिकानों पर बमबारी।

Thursday, December 18, 2025

ताजा खबर

1. उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का कहर।
2. लोकसभा में आज प्रदूषण के मुद्दे पर होगी चर्चा।
3. दिल्ली में आज से बिना वैध PUCC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल।
4. दिल्ली के सरकारी और निजी संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम आज से कंपलसरी।
5. हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से होगा शुरू।
6. रेलवे में निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को हवाई अड्डों की तर्ज पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क: रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव।
7. दुनिया के सबसे ऊंचे स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के डिज़ाइनर मूर्तिकार राम सुतार का निधन।

Wednesday, December 17, 2025

ताजा खबर

1. ग्रैप-4 की पाबंदियों के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में AQI 300 पार, रेड जोन में कई इलाके।
2. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज।
3. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की संभावना।
4. विकसित भारत-जी राम जी विधेयक (मनरेगा) लोकसभा में पेश, ग्रामीण परिवारों को मिलेगी सालाना 125 दिन के रोजगार की गारंटी।
5. मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी।
6. दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोग जिंदा जलकर मरे, 1 की हालत गंभीर।
7. दिल्ली में कल से बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन।
8. भारत 2027 तक अंतरिक्ष और गहरे समुद्र में मानव मिशन करेगा: मंत्री जितेंद्र सिंह।
9. पश्चिम बंगाल में SIR के बाद कटे 58 लाख मतदाताओं के नाम, 1.9 करोड़ को नोटिस।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...