Followers

Thursday, December 25, 2025

ताजा खबर

1. देशभर में क्रिसमस की धूम।
2. कर्नाटक के चित्रदुर्ग में में भीषण सड़क हादसा, एसी बस में लगी आग, 17 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर।
3. उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम सर्द।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज लखनऊ में श्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित "राष्ट्र प्रेरणा स्थल" का करेंगे उद्घाटन।
5. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन आज से शुरू।
6. केंद्र ने राज्यों को दिए अरावली पर्वतमाला में नए खनन पट्टे देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश।
7. इसरो ने किया अमेरिका के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण।
8. लीबिया के सेना प्रमुख मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद की तुर्किये की राजधानी अंकारा के पास विमान दुर्घटना में मृत्‍यु।
9. रूस के साइबेरिया में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड।
10. ऑस्ट्रेलिया में बॉन्डी बीच पर सामूहिक गोलीबारी के बाद बंदूक और आतंक-रोधी नियम पारित।

Wednesday, December 24, 2025

ताजा खबर

1. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग।
2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट सफलतापूर्वक किया लॉन्च।
3. साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन।
4. अगली पीढ़ी की आकाश मिसाइल-एनजी प्रणाली का परीक्षण सफल: डीआरडीओ।
5. तीन राज्यों केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और एक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से हटाए गए करीब 95 लाख मतदाता; ड्राफ्ट सूची जारी।
6. नीट व जेईई मेन में बड़े बदलाव की तैयारी, लागू होगा फेस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन।
7. भारत से 50000 टन चावल खरीदेगा बांग्लादेश, यूनुस सरकार बोली- रिश्ते सुधार रहे हैं।
8. ट्रम्प प्रशासन ने एच-बी1 वीज़ा प्रक्रिया में किया बदलाव, लॉटरी नहीं वेतन और कौशल होगा चयन का आधार।
9. भारत दौरे के लिए न्यूज़ीलैंड ने अपनी एकदिवसीय और टी-20 टीम की घोषणा की।

Tuesday, December 23, 2025

ताजा खबर

1. कोहरे ने रोकी 19 ट्रेनों की रफ्तार, 14 उड़ानें रद्द, अगले दो दिन तक बर्फीली हवाओं से कांपेगा दिल्ली।
2. कोहरे के साथ शीतलहर का डबल अटैक, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बढ़ेगा ठंड का टॉर्चर।
3. पश्चिम बंगाल: एसआईआर अभियान के अंतर्गत पहले चरण के बाद लगभग 32 लाख अचिन्‍ह्ति मतदाताओं पर कार्रवाई।
4. पंजाब के पूर्व IPS अमर सिंह चहल ने खुद को मार ली गोली, 8 करोड़ रुपये की हुई थी धोखाधड़ी।
5. भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच एफटीए वार्ता के बाद भारत द्वारा न्यूजीलैंड निर्यातित माल पर नहीं लगेगा शुल्क।
6. नई दिल्‍ली स्थित बांग्‍लादेश उच्‍चायोग ने सभी कांसुलर सेवाओं को अस्‍थायी रूप से किया निरस्‍त।
7. 2026 में राज्यसभा की 75 सीटों पर चुनाव।
8. खनिज नहीं बल्कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्‍यक है ग्रीनलैंड: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...