Followers

Saturday, January 3, 2026

ताजा खबर

1. देश के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी।
2. पौष पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में प्रयागराज के संगम में, वाराणसी और अयोध्या की सरयू नदी समेत कई जगहों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान।
3. भगवान बुद्ध से संबंध‍ित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतरर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
4. आईआईएमसी ने शुरू किया पीएचडी कार्यक्रम।
5. एलन मस्क के Grok AI पर सख्त हुई भारत सरकार, लोगों की अभद्र तस्वीरें बनाने के मामले में 72 घंटे का अल्टीमेटम।
6. एफबीआई ने ISIS के मंसूबों को किया नाकाम।
7. बांग्लादेश में आज से 'मार्च फॉर जस्टिस' शुरू, उस्मान हादी हत्याकांड में 7 जनवरी तक चार्जशीट की मांग।
8. ईरान में खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन तेज, राष्ट्रपति ट्रंप का साथ मिलने से Gen Z का जोश हाई।

Friday, January 2, 2026

ताजा खबर

1. पंजाब, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश-बिहार तक घना कोहरा…दिल्ली में भी ऑरेंज अलर्ट।
2. महात्मा बुद्ध से संबंधित पावन पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली बार सेना की पशु टुकड़ी कर्तव्य पथ पर करेगी मार्च।
4. देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव।
5. हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना में किया बड़ा बदलाव, अब महिलाओं को मिलेगा 1100 रुपये कैश, 1000 की होगी फिक्स डिपोजिट।
6. राष्ट्रीय खेल बोर्ड की स्थापना का मार्ग प्रशस्त।

Thursday, January 1, 2026

ताजा खबर

1. भारत समेत पूरी दुनिया नए साल के भव्य स्वागत के जश्न में डूबी।
2. हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और बिहार में ठंड की स्थिति बनी रहने का अनुमान: मौसम विभाग।
3. आज 1 जनवरी से पैन-आधार को लिंक करना अनिवार्य।
4. नए साल से नोएडा में बदला ई-कॉमर्स डिलीवरी सिस्टम… सिर्फ इलेक्ट्रिक-CNG वाहन ही पहुंचाएंगे पार्सल।
5. दिल्ली से कोलकाता के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर, बिहार समेत 4 राज्यों को मिल सकता है फायदा।
6. सस्ता हो सकता है हवाई सफर, एटीएफ की कीमतों में आई 7 फीसदी की गिरावट।
7. केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर 1 फरवरी से अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाए जाने की तिथि अधिसूचित की।
8. 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन और स्कूलों में मोबाइल फोन पर रोक लगाने की तैयारी में फ्रांस सरकार।
9. चीन द्वारा द्वीप के आसपास किए गए सैन्य अभ्यास के बाद ताइवान में हाई अलर्ट।
10. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शिकागो, लॉस एंजिल्स और पोर्टलैंड से National Guard हटाने का किया ऐलान।
11. न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मेयर होंगे जो बाइबिल नहीं, बल्कि क़ुरान पर पद की लेंगे शपथ।

ताजा खबर

1. दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत। 2. उत्तर-पूर्व भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में...