Followers

Saturday, January 10, 2026

ताजा खबर

1. कड़ाके की ठंड में 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 29 शहरों में शीतलहर।
2. गुजरात के सोमनाथ की दो दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी।
3. संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से।
4. विश्व पुस्तक मेला 10 से 18 जनवरी तक भारत मंडप में।
5. राष्ट्रव्यापी नशारोधी अभियान 31 मार्च से शुरू।
6. DRDO ने हाइपरसोनिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए दीर्घकालिक ठंडा स्क्रैमजेट इंजन का किया सफल परीक्षण।
7. ईरान की राजधानी तेहरान में रातभर जमकर बवाल, अब तक 217 लोगों की गई जान।
8. बांग्लादेश के बीएनपी नेता तारिक रहमान पार्टी अध्यक्ष नियुक्त।
9. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में आग, दक्षिण-पूर्वी इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह।

Friday, January 9, 2026

ताजा खबर

1. केरल के कई ज़िलों में हुई एवियन इन्फ्लूएंजा के मामलों की पुष्टि।
2. बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान: मौसम विभाग।
3. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव परिवार की बढ़ी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब स्कैम में आरोप तय, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी फंसे।
4. बांग्लादेश में अशांति के बीच चिकन नेक पर सुरक्षा तगड़ी, BSF ने लगाई 12 फीट ऊंची फेंसिंग।
5. उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में फोन से नहीं बना पाएंगे वीडियो, जंगल सफारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बादमोबाइल बैन।
6. बांग्लादेश के पाबना-1 और पाबना-2 संसदीय सीटों पर चुनावी प्रक्रिया अस्थायी रूप से स्थगित।
7. नेपाल निर्वाचन आयोग ने नेशनल असेम्बली चुनाव के उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की।
8. ईरान की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, सरकारी टीवी की बिल्डिंग में लगाई आग, खामेनेई के खिलाफ विद्रोह।

Thursday, January 8, 2026

ताजा खबर

1. जनगणना के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 1 अप्रैल से 30 सितम्‍बर तक घरों की होगी गणना।
2. भारत में सुधारों की प्रक्रिया तेज गति से जारी, चालू वित्‍त वर्ष में देश की वास्तविक जी.डी.पी. वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान: प्रधानमंत्री मोदी।
3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 रविवार को को पेश करेंगे बजट।
4. जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लागू हुई हवाई अड्डा कतार प्रबंधन प्रणाली।
5. दिल्ली से हरियाणा तक नहीं मिलेगा जाम, मुनक नहर के किनारे बनेगी एलिवेटेड सड़क।
6. मेरठ की गजक को मिला जीआई टैग।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...