Followers

Thursday, January 15, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग।
2. महाराष्ट्र में बीएमसी सहित सभी 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए वोटिंग आज।
3. नीति आयोग के सूचकांक 2024 के छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड अव्वल, राज्य के विशिष्ट उत्पादों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान।
4. जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु आज भारत दौरे पर।
5. ईरान में बिगड़े हालात , एयरस्पेस बंद, एअर इंडिया और इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी।
6. 2026 में थाईलैंड से मलेशिया तक इन 55 देशों में बिना वीजा के घूम सकेंगे भारतीय।
7. वित्तीय सेवा विभाग ने सी.जी.एच.एस. के लाभार्थियों के लिए आयुष बीमा पॉलिसी लॉन्च की।
8. अमेरिका ने पाकिस्तान, बांग्लादेश, रूस समेत 75 देशों के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया रोकी।

Wednesday, January 14, 2026

ताजा खबर


1. दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर, कई इलाकों में AQI 400 के पार।
2. सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में शिफ्ट होगा प्रधानमंत्री मोदी का दफ्तर।
3. मध्यप्रदेश के उज्जैन में पांच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का आयोजन आज से।
4. राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) 2026 का आयोजन 14 से 16 जनवरी तक दिल्ली में।
5. 26 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक और अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक हवाई अड्डे पर गैर-निर्धारित उड़ानों को उड़ान भरने या उतरने की अनुमति नहीं।
6. NEET-PG की नई कट-ऑफ, SC,ST, OBC कैटेगरी में माइनस 40 पाने वाले भी कर सकेंगे MD और एमएस।
7. लावारिस कुत्तों से प्यार है तो घर क्यों नहीं ले जाते; सुप्रीम कोर्ट।
8. अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड की तीन मध्य-पूर्वी शाखाओं को आतंकवादी संगठन किया घोषित।

Tuesday, January 13, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे के आसार: मौसम विभाग।
2. उत्तर भारत में मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्यौहार।
3. रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के लिए निशुल्क पास जारी करने की घोषणा की।
4. इंडिया ओपन 2026 बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से नई दिल्ली में।
5. पश्चिम बंगाल में मिले निपाह वायरस के संदिग्ध, केन्द्र ने तैनात किया राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप राहत दल।
6. कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वालों को सरकारी कर्मचारी के बराबर हक नहीं: सुप्रीम कोर्ट।
7. दिल्ली में मिलेगा गोवा जैसा मजा, फरवरी से यमुना में चलेगा क्रूज।
8. ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अमेरिका लगाएगा 25 प्रतिशत शुल्क।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...