1. दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 341 तक पहुंचा, लोगों की चिंता बढ़ी।
2. 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालय में भारी हिमपात और इस दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना।
3. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुरुष क्रिकेट टी-20 श्रृंखला आज से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम शुरू।
4. केंद्र सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 2026 को किया अधिसूचित।
5. केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को बनाया चुनाव प्रभारी।
6. अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित कुंभलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित।
7. अब जुलाई में होगा यूपी टीईटी का आयोजन, 15 लाख कैंडिडेट्स को राहत, UPESSC ने जारी किया भर्ती कैलेंडर।
8. इस्राइल ने यूएनआरडब्ल्यूए के पूर्वी यरुशलम परिसर का ढांचा किया ध्वस्त।
9. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा, वाशिंगटन डी.सी. में विरोध के लिए सड़कों पर उतरे लोग।