Followers

Friday, January 30, 2026

ताजा खबर

1. यूजीसी की गाइडलाइन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, फिलहाल 2012 के नियम रहेंगे लागू।
2. हर महीने के पहले शनिवार को खादी पहनकर काम करें अफसर-कर्मचारी: कर्नाटक सरकार।
3. FTA के तहत यूरोपीय संघ के बैंक भारत में चार साल में खोल सकते हैं 15 शाखाएं।
4. भारत की नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में प्रगति, 66वें के मुकाबले 38वें स्थान पर पहुंचा।
5. 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने पर विचार कर रही गोवा सरकार। 
6. नया पश्चिमी विक्षोभ दे रहा दस्तक, ठंड के बीच कई इलाकों में 2-3 दिन बारिश।
7. यूरोपीय यूनियन ने ईरान के इस्लामी रेवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन किया घोषित।
8. वेनेजुएला के सभी हवाई क्षेत्र खोल देंगे और अमेरिकी नागरिक जल्द ही उस देश की यात्रा कर सकेंगे: राष्ट्रपति ट्रम्प।
9. ग्रीनलैंड मुद्दे पर नाटो और अमरीका के बीच कोई समझौता नहीं: डेनमार्क प्रधानमंत्री।

Thursday, January 29, 2026

ताजा खबर

1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 करेंगी पेश।
2. यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ देशभर में मचा बवाल, आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।
3. आज विजय चौक पर होगा 77वें गणतंत्र दिवस का समापन समारोह बीटिंग रिट्रीट।
4. नयी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के मद्देनजर यातायात रहेंगे प्रतिबंधित।
5. ईएसएमए ने यूरोपीय परिषद और यूरोपीय आयोग के अध्यक्षों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों पर किए हस्ताक्षर।
6. चंडीगढ़ मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज।
7. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का अंतिम संस्कार आज।
8. EPFO नियमों में बदलाव की तैयारी में केंद्र सरकार, ₹25000 सैलरी वालों को भी मिलेगा PF कवर।
9. कोलंबिया में लैंडिंग से पहले विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत।

Wednesday, January 28, 2026

ताजा खबर

1. अंतर्राष्ट्रीय डेटा गोपनीयता दिवस आज।
2. संसद का बजट सत्र दो चरणों में 28 जनवरी से 2 अप्रैल 2026 तक।
3. राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र भी आज से होगा शुरू।
4. तेलंगाना में आदिवासी महोत्सव ‘मेदाराम महायात्रा’ आज 28 जनवरी से शुरू।
5. मायाबंदर में 200 करोड़ रुपये से स्मार्ट और एकीकृत मत्स्य बंदरगाह को मंजूरी।
6. यूजीसी के नए दिशा-निर्देशों से परिसरों में जाति-आधारित भेदभाव रोकना हैं: केंद्र सरकार।
7. सीआईएसएफ ‘वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन 2026’ नाम से द्वितीय कोस्टल साइक्लोथॉन करेगा आयोजित।
8. फ्रांस की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध विधेयक किया पास।
9. 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार बाफ्टा 2026 के नामांकनों की घोषणा।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...