Followers

Friday, February 13, 2026

ताजा खबर

1. अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान।
2. संसद के दोनों सदनों में बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन।
3. आंशिक रूप से खुले राष्ट्रीय राजमार्गों पर कम दर से टोल वसूली का संशोधित नियम 15 फरवरी से लागू।
4. 1 मार्च से Eligible Manufacturer-Importer (EMI) स्कीम शुरू करने की तैयारी में सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स।
5. SC-ST सदस्य का हर अपमान अत्याचार नहीं होता: कोलकाता हाईकोर्ट।
6. भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी और ताकत, रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 114 नए राफेल विमानों की खरीद को दी मंजूरी।
7. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित नियम किए जारी।
8. दुनियाभर में आज मनाया जा रहा विश्व रेडियो दिवस।
देश में पहली बार मुंबई में म्यूजिकल रोड तैयार।
बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को 13वें संसदीय चुनाव के लिए हुए मतदान में तारिक रहमान की पार्टी BNP को बहुमत।

Thursday, February 12, 2026

ताजा खबर

1. आज 12 फरवरी 2026 को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने मिलकर किया देशव्यापी हड़ताल का आह्वान।
2. औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 लोकसभा में पेश; ये, ट्रेड यूनियन अधिनियम और औद्योगिक विवाद अधिनियम को करेगा प्रतिस्‍थापित।
3. संयुक्त किरायेदारी में किसी एक व्यक्ति के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित हो जाता है, तो वह सभी वारिसों पर बाध्यकारी होगा, चाहे उन्हें अलग-अलग पक्षकार बनाया गया हो या नहीं: राजस्थान उच्च न्यायालय। 
4. सीबीएसई कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लागू करेगा ऑन-स्क्रीन मार्किंग।
5. बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच 13वे राष्ट्रीय संसदीय चुनाव और साथ ही जनमत संग्रह के लिए मतदान जारी।
6. कोसोवो में संसद ने प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती के नेतृत्व वाली नई सरकार को दी मंजूरी।
7. WhatsApp के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी में रूस, लगा सकता है पाबंदी।

Wednesday, February 11, 2026

ताजा खबर

1. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर नए दिशानिर्देश किए जारी।
2. 3 मिनट 10 सेकेंड में वंदे मातरम के 6 छंद गाए और बजाए जाएंगे।
3. UPSC 2026 में बड़ा बदलाव! पहले से IAS-IFS वाले अब दोबार नहीं दे पाएंगे परीक्षा।
4. सस्ता और बेहतर कच्चा तेल जहां से मिलेगा, वहीं से आयात करेगा भारत: केंद्र सरकार।
5. अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय तक सदन की कार्यवाही से दूर रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।
6. बांग्लादेश में 13वीं जातीय संसद के चुनाव के लिए कल होगा मतदान।
7. दुबई में शुरू हुआ रोड टू एआई इम्पैक्ट समिट- 2026।
8. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी से तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर आएंगे भारत।
9. भारत ने ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के साथ सामाजिक सुरक्षा अंशदान से संबंधित एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर।

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।  2. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और...