1. ओडिशा तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान: मौसम विभाग।
2. बंगाल के दिग्गज नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का 71 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार।
3. राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चार की मौत।
4. बाफ्टा पुरस्कारों में मणिपुरी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बूंग ने सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी का जीता खिताब।
5. राष्ट्रपति भवन में मनाया जाएगा ‘राजाजी’ उत्सव।
6. स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा राष्ट्रपति भवन के केंद्रीय प्रांगण में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा की जगह की जाएगी स्थापित।
7. अजित पवार विमान हादसे की हो सीबीआई जांच: महाराष्ट्र सरकार।
8. ईरान को 48 घंटे की चेतावनी; अगर बातचीत से न बनी सहमति तो होगी सैन्य कार्रवाई: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प।
9. उत्तर कोरिया: वर्कर्स पार्टी ने एक बार फिर महासचिव के पद पर नेता किम जोंग उन को किया निर्वाचित।
10. नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही बस दुर्घटना का शिकार, 17 लोगों की मौत।