Followers

Thursday, March 5, 2026

ताजा खबर

1. फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत दौरे पर, आज प्रधानमंत्री मोदी से होगी बात।
2. 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख आज 5 मार्च।
3. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगे नामांकन।
4. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम में अपना सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।
5. ब्रिटेन के एशमोलियन म्यूजियम ने 16वीं सदी की चोरी हुई थिरुमंगई आळवार की कांस्य मूर्ति तमिलनाडु के थाडिकोम्बु स्थित श्री सौंदरराजा पेरुमल मंदिर में होगी पुनः स्थापित।
6. नेपाल में तख्तापलट के बाद आज आम चुनाव के लिए मतदान जारी।
7. तेहरान में जोरदार हमले कर रहे अमेरिका और ईजराइल।
8. यूरोप को गैस सप्लाई बंद कर सकता है रूस।
9. श्रीलंका के दक्षिणी तट पर ईरान के नौसेना पोत पर हमले में 101 लोग लापता।


Wednesday, March 4, 2026

ताजा खबर

1. देशभर में रंगों के त्योहार होली की धुम।
2. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने होली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएँ।
3. 
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स खुलते ही 2000 अंक नीचे गिरा।
4. दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें 'रायसीना डायलॉग 2026' में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत।
5. भाजपा ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की।
6. CBSE ने 5-6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की।
7. बीजेपी ने राज्यसभा के लिए तीन नेताओं नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम को किया नॉमिनेट।
8. ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से किया हमला।
9. फ्रांस ने मध्य-पूर्व युद्ध के बीच परमाणु ऊर्जा संचालित विमानवाहक पोत को भूमध्य सागर भेजने का दिया आदेश।
10. होर्मुज मार्ग से समुद्री व्यापार के लिए बीमा गारंटी और नौसैनिक एस्कॉर्ट देगा अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप।


Tuesday, March 3, 2026

ताजा खबर

1. आज भारत सहित दुनिया में कई जगहों पर दिखाई देगा पूर्ण चंद्र ग्रहण।
2. मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कोशिशें तेज।
3. फंसे यात्रियों की वापसी के लिए इंडिगो जेद्दा से भारत के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें करेगा संचालित।
4. UNESCO ने ईरान की राजधानी तेहरान में हेरिटेज साइट्स की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता।
5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी चेतावनी।
6. नेपाल निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता निगरानी अधिकारियों को मतदान दिवस तक आचार संहिता का प्रभावी ढंग से पालन करने का दिया निर्देश।
7. दक्षिण सूडान के सुदूर इलाके में विद्रोहियों का हमला, 169 लोगों की मौत।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...