Followers

Sunday, March 8, 2026

ताजा खबर

1. टी-20 क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद में।
2. आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, इस वर्ष का विषय- महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई।
3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग- अस्मिता का आयोजन।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास।
5. राजस्थान के कोटा में 1500 करोड़ रुपये लागत की ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना का शुभारंभ।
6. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति को देखते हुए 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित।
7. नेपाल संसदीय चुनाव में प्रचंड जीत की ओर बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी।
8. अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के डोरल में ‘शील्ड ऑफ द अमेरिकाज’ शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

Saturday, March 7, 2026

ताजा खबर

1. फिट इंडिया कार्निवल का दूसरा संस्करण कल से नई दिल्ली में।
2. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर सोमवार 9 मार्च को सदन में होगी चर्चा।
3. डी.जी.सी.ए. ने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्रदान किया लाइसेंस।
4. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में, 20 मार्च तक काम होगा पूरा और 1 अप्रैल से चलेंगे वाहन। 
5. अमेरिका का तीसरा युद्धपोत USS जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश कैरियर ईरान रवाना।
6. कतर में हवाई परिवहन की आंशिक बहाली की घोषणा।
7. जेन-जी प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए बालेंद्र शाह का नेपाल आम चुनाव में मजबूत प्रदर्शन।

Friday, March 6, 2026

ताजा खबर

1. मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार।
2. ग्रामीण विकास मंत्रालय आज से राष्ट्रव्यापी वीबी जी राम जी युवा डिजिटल अभियान करेगा शुरू।
3. पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू होंगे दिल्ली के नए उप राज्यपाल।
4. हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ला को तेलंगाना का जबकि तेलंगाना के राज्‍यपाल जिष्‍णु देव वर्मा को महाराष्‍ट्र का राज्‍यपाल बनाया गया।
5. नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्‍यपाल जबकि सेवानिवृत्‍त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया।
6. तमिलनाडु के राज्‍यपाल आर एन रवि पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल का पद जबकि केरल के राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्‍यपाल का पदभार संभालेंगे।
7. लद्दाख के उपराज्‍यपाल कविंदर गुप्‍ता को हिमाचल प्रदेश का, जबकि दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना को लद्दाख का उपराज्‍यपाल बनाया गया।
8. पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू।
9. प्रशिक्षण मिशन पर निकला Su-30MKI विमान असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में क्रैश।
10. 8वें वेतन आयोग ने सेवारत कर्मचारी और हितधारकों से ज्ञापन और सुझाव किेये आमंत्रित।
11. काउंटिंग के 24 घंटों के भीतर होगा चुनाव परिणाम घोषित: नेपाल चुनाव आयोग।
12. अमेरिका, भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध: अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...