Followers

Tuesday, March 10, 2026

ताजा खबर

1. स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर आज लोकसभा में होगी चर्चा।
2. प्रधानमंत्री मोदी कल केरल और तमिलनाडु के दौरे पर।
3. एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार, अठावले समेत 26 नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।
4. राज्यसभा के ग्यारह सीटों बिहार में पांच, ओडिशा में चार और हरियाणा में दो सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव।
5. न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों के कार्यकाल विस्तार को सुप्रीम कोर्ट की अनुमति।
6. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बारी, महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष।
7. कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की बढ़ती आबादी के कारण अब नौरादेही अभ्यारण्य में बसाने की तैयारी में सरकार,भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हुई।
8. नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 125 सीटों पर जीत हासिल की।

Monday, March 9, 2026

ताजा खबर

1. आज से शुरू हो रहा है संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण।

2. आज दिल्ली में होगा विकसित भारत युवा संपर्क कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ।

3. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की।

4. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा।

5. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कल से।

6. नेपाल में बालेंद्र शाह का अगला प्रधानमंत्री बनना तय।

7. तेल की कीमतें 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल पार।

8. सऊदी अरब के रिहायशी इलाकों में अटैक, हमले में 2 की मौतें, 12 घायल।

9. मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुने जाने का स्वागत: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन।

Sunday, March 8, 2026

ताजा खबर

1. टी-20 क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद में।
2. आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, इस वर्ष का विषय- महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई।
3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग- अस्मिता का आयोजन।
4. प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास।
5. राजस्थान के कोटा में 1500 करोड़ रुपये लागत की ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना का शुभारंभ।
6. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति को देखते हुए 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित।
7. नेपाल संसदीय चुनाव में प्रचंड जीत की ओर बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी।
8. अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के डोरल में ‘शील्ड ऑफ द अमेरिकाज’ शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

ताजा खबर

1. उत्तरप्रदेश में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी। 2. बिहार में खराब मौसम की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत।...