Followers

Wednesday, March 11, 2026

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी का केरल और तमिलनाडु दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास।
2. उत्तर भारत में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट: मौसम विभाग।
3. मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय स्पेशल फ्लाइट्स लौटेंगे घर, एयर इंडिया और इंडिगो की आज से उड़ानें शुरू।
4. डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने किया स्वदेशी एडीसी-150 का सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण।
5. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने को दी मंजूरी।
6. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कोविड-19 वैक्सीनेशन के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव के लिए दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति तैयार करने का दिया निर्देश।
7. हवाई के किलाउआ ज्वालामुखी में विस्फोट, एक हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचा लावा का फव्वारा।

Tuesday, March 10, 2026

ताजा खबर

1. स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर आज लोकसभा में होगी चर्चा।
2. प्रधानमंत्री मोदी कल केरल और तमिलनाडु के दौरे पर।
3. एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार, अठावले समेत 26 नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।
4. राज्यसभा के ग्यारह सीटों बिहार में पांच, ओडिशा में चार और हरियाणा में दो सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव।
5. न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों के कार्यकाल विस्तार को सुप्रीम कोर्ट की अनुमति।
6. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बारी, महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष।
7. कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की बढ़ती आबादी के कारण अब नौरादेही अभ्यारण्य में बसाने की तैयारी में सरकार,भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हुई।
8. नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 125 सीटों पर जीत हासिल की।

Monday, March 9, 2026

ताजा खबर

1. आज से शुरू हो रहा है संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण।

2. आज दिल्ली में होगा विकसित भारत युवा संपर्क कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ।

3. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की।

4. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी चर्चा।

5. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कल से।

6. नेपाल में बालेंद्र शाह का अगला प्रधानमंत्री बनना तय।

7. तेल की कीमतें 100 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल पार।

8. सऊदी अरब के रिहायशी इलाकों में अटैक, हमले में 2 की मौतें, 12 घायल।

9. मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुने जाने का स्वागत: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...