Followers

Thursday, March 12, 2026

ताजा खबर

1. राष्ट्रपति मुर्मु आज नई दिल्ली में ‘कृषि-खाद्य श्रृंखला में महिलाओं की भागीदारी’ पर वैश्विक सम्मेलन 2026 का करेंगी उद्घाटन।
2. उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी का सितम, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार।
3. सर्वोच्च न्यायालय ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति देते हुए गरिमापूर्ण मृत्यु के मौलिक अधिकार को दी मान्यता।
4. भारत पर फिर टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, शुरू की नई जांच; कई अन्य देशों पर लटकी तलवार।
5. 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए WhatsApp का नया नियम, माता-पिता कर सकेंगे अकाउंट कंट्रोल।
6. पाकिस्तान की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 640 से अधिक अफगान तालिबान आतंकी ढेर।
7. बांग्लादेश की 13वीं जातीय संसद का पहला सत्र ढाका के जातीय संसद भवन में आज होगा शुरू।

Wednesday, March 11, 2026

ताजा खबर

1. प्रधानमंत्री मोदी का केरल और तमिलनाडु दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास।
2. उत्तर भारत में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट: मौसम विभाग।
3. मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय स्पेशल फ्लाइट्स लौटेंगे घर, एयर इंडिया और इंडिगो की आज से उड़ानें शुरू।
4. डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने किया स्वदेशी एडीसी-150 का सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण।
5. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने को दी मंजूरी।
6. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कोविड-19 वैक्सीनेशन के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव के लिए दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति तैयार करने का दिया निर्देश।
7. हवाई के किलाउआ ज्वालामुखी में विस्फोट, एक हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचा लावा का फव्वारा।

Tuesday, March 10, 2026

ताजा खबर

1. स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर आज लोकसभा में होगी चर्चा।
2. प्रधानमंत्री मोदी कल केरल और तमिलनाडु के दौरे पर।
3. एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार, अठावले समेत 26 नेता राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित।
4. राज्यसभा के ग्यारह सीटों बिहार में पांच, ओडिशा में चार और हरियाणा में दो सीटों के लिए 16 मार्च को होंगे चुनाव।
5. न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों के कार्यकाल विस्तार को सुप्रीम कोर्ट की अनुमति।
6. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बारी, महाभियोग प्रस्ताव लाएगा विपक्ष।
7. कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की बढ़ती आबादी के कारण अब नौरादेही अभ्यारण्य में बसाने की तैयारी में सरकार,भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हुई।
8. नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 125 सीटों पर जीत हासिल की।

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...