Followers

Sunday, March 15, 2026

ताजा खबर

1. कई राज्यों में बादल गरजने, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना।
2. दिल्ली-NCR में सुबह हुई बारिश और गरज के साथ आई आंधी ने भीषण गर्मी से दिलाई बड़ी राहत।
3. सिक्किम की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल, यूरोपीय फिल्म महोत्सवों में चयन।
4. श्री राम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार या बंदूक जैसे हथियार भी परिसर में प्रतिबंधित।
5. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावित देशों से युद्धपोत भेजने का आग्रह किया।
6. मिडिल ईस्ट में जंग के बीच फारस की खाड़ी के पास भारतीय नौसेना के कई युद्धपोत तैनात।
7. इजराइल ने ईरान के सेंट्रल इस्फहान पर दागीं मिसाइलें, 15 की मौत।
8. श्रीलंका ने ईंधन भरवाने वाले सभी वाहनों के लिए क्यूआर कोड पंजीकरण को अनिवार्य किया।

Saturday, March 14, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत, आज सुहाना रहेगा मौसम, दिनभर छाया रहेगा बादल, कल घनघोर बारिश।
2. आज पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।
3. अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में भारी बारिश के साथ धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना। 
4. तकनीकी मॉक ड्रिल की वजह से आज भी खुलेंगे शेयर बाजार।
5. विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संसद में दिया नोटिस।
6. पाकिस्तान का मिलिट्री सेंटर ‘धुआं-धुआं’, अफगानिस्तान का दावा- इस्लामाबाद में बरसाए बम।
7. ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा समेत 10 ईरानी नेताओं-सैन्य अधिकारियों पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम।
8. तेल कीमतों में तेजी के बीच अमेरिका ने रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में और ढील देने की घोषणा की।

Friday, March 13, 2026

ताजा खबर

1. गुजरात और आसपास के इलाकों में गर्मी का कहर, जबकि पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में बारिश होने के आसार।
2. संसद में आज 2025-26 के दूसरे चरण के अनुपूरक अनुदान मांगों पर होगी चर्चा और मतदान।
3. ओबीसी आरक्षण की पात्रता केवल माता-पिता की आय के आधार पर तय नहीं: सर्वोच्‍च न्‍यायालय।
4. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का किया सफल परीक्षण।
5. LPG की किल्लत ने बढ़ाई गिग वर्कर की परेशानी, घट गए Zomato-Swiggy के ऑर्डर।
6. ईरान खाड़ी के अरब देशों पर हमले रखेगा जारी: सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई।
7. भारतीय सेना ने सागर बंधु अभियान के अंतर्गत श्रीलंका में एक पुल परियोजना शुरू की।
8. ईरान का इराक में ड्रोन से हमला, फ्रांस के एक सैनिक की मौत; कई घायल।
9. चीन ने पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, भारत में बढ़ सकती है कीमत।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...