2. राष्ट्रपति मुर्मु सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियो ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चंद, नवरेह और साजिबू चेरोबा की दीं शुभकामनाएं।
3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा पहलों को बढ़ावा देने के लिए 2,585 करोड़ रुपये की लघु जल विद्युत विकास योजना को दी मंजूरी।
4. केंद्र सरकार ने टोल अनुपालन और डिजिटल प्रवर्तन को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2026 में किया संशोधन।
5. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया क्षेत्र से 48 उड़ानें करेंगी संचालित।
6. पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद-उल-फितर से पहले अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की।
7. भारत की मदद से बनाए गए 240 फुट लंबे बेली पुल का श्रीलंका ने किया उद्घाटन।
8. यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड आग की घटना के बाद मरम्मत के लिए ग्रीस रवाना, परिचालन मिशन से अस्थायी रूप से हटाया गया।