Followers

Thursday, March 26, 2026

ताजा खबर

1. मौसम विभाग ने उत्तर भारत में बारिश, गरज और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी।
2. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 26 मार्च को वेस्ट एशिया के लिए कुल 32 उड़ानें।
3. आंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा, 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत; कई घायल।
4. PNB घोटाले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, लंदन हाई कोर्ट ने ठुकराई पुनर्विचार याचिका।
5. होटलों और रेस्‍त्रां को उपभोक्ताओं से एलपीजी और ईंधन लागत जैसे अतिरिक्त शुल्क न वसूलने के निर्देश।
6. बांग्लादेश में पद्मा नदी में बस गिरने से 23 की मौत।
7. नाइजीरिया में आतंकी हमला, 10 सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक मौत।
8. ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव को किया खारिज।
9. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक 14-15 मई को बीजिंग में।

Wednesday, March 25, 2026

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में मौसम का अलर्ट जारी, उत्तर-पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज आंधी और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तेज हवाएं चलने की संभावना।
2. गुजरात विधानसभा ने दी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को मंजूरी ,शादी और लिव-इन के लिए अब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य।
3. पश्चिम एशिया संकट के बीच एक्शन में मोदी सरकार, आज 5 बजे बुलाई सर्वदलीय बैठक।
4. भारतीय रेलवे ने एक राष्ट्रीय समाचार पत्र में टिकट वापसी नियमों में बदलाव से संबंधित दावों का किया खंडन।
5. गैर-दुश्मन जहाजों को होर्मुज से निकलने की दी अनुमति: ईरान।
6. फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्नांड मार्कोस जूनियर ने देश में ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की।

Tuesday, March 24, 2026

ताजा खबर

1. लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का आज तीसरा दिन, नहाय-खाय और खरना के बाद आज व्रती डूबते हुए सूर्य को देंगे अर्घ्य।
2. पश्चिमी विक्षोभों (western disturbances) की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में पूरे सप्ताह छिटपुट बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना।
3. कर्नाटक सरकार ने 'डिजिटल डिटॉक्स' पॉलिसी का ड्राफ्ट किया तैयार, अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया।
4. IPL के लिए BCCI की नई गाइडलाइंस, खिलाड़ियों की 'मनमानी' होगी खत्म।
5. एनएचएआई प्रायोजित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट आज बीएसई में होगा सूचीबद्ध।
6. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईंधन की बिक्री और उसके वितरण पर नियंत्रण लागू करने वाला पहला देश बना यूरोपीय संघ।
7. कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 जवानों की मौत, कई गंभीर रूप से जख्मी।

ताजा खबर

1. पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश। 2. स्‍नातक चिकित्‍सा शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राष्...