Followers

Wednesday, April 8, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में मौसम का 'येलो अलर्ट', आज होगी बारिश और चलेंगी तेज हवाएं।
2. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का 94 साल की आयु में निधन।
3. पश्चिम एशिया में सीजफायर से शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स 2,700 अंक ऊपर, इंडिगो 9% उछला।
4. नीतीश कुमार आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद 12 या 13 अप्रैल को दे सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा।
5. द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा भारतीय रिज़र्व बैंक।
6. पश्चिम बंगाल: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत न्यायिक समीक्षा वाले मतदाताओं की सूची जारी।
7. उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग।
8. ट्राई ने जारी किया दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियमन, 2026 का मसौदा।
9. निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए आईईवीपी-2026 कार्यक्रम किया शुरू।
10. खनन मंत्रालय ने खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026 किए अधिसूचित।
11. मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका तथा इजराइल के बीच जारी जंग थमा।
12. वियतनाम के कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव तो लाम को संसद ने राष्‍ट्रपति चुना।

Tuesday, April 7, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहाना।
2. असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 9 अप्रैल को एक ही चरण में डाले जाएंगे वोट, 4 मई को मतगणना।
3. राष्ट्रपति मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 को दी मंजूरी।
4. राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को किया खारिज।
5. दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में सेंध, मामले में तीन लोगों से पूछताछ कर रही है दिल्ली पुलिस।
6. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में अंतिम पूरक मतदाता सूची आज जारी करने का दिया निर्देश।
7. नासा के आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने पृथ्वी से मानव द्वारा सबसे लंबी दूरी का बनाया नया रिकॉर्ड।
8. रूस 2028 में स्वतंत्र कक्षीय स्टेशन ‘आरओएस’ का निर्माण करेगा शुरू।

Monday, April 6, 2026

ताजा खबर

1. अभी नहीं थमेगा तूफानी बारिश का दौर, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी ढाएगा कहर।
2. अरुणाचल प्रदेश, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍कल में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान।
3. बिहार, झारखंड और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और गरज के साथ हो सकती है वर्षा।
4. एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित।
5. विदेशी छात्रों के लिए जेईई एडवांस्ड का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू।
6. नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) आज लॉन्‍च होगी हाउसिंग स्‍कीम।
7. होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहा तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर करेंगे हमला: राष्ट्रपति ट्रंप।
8. नेपाल सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण सप्ताह में दो दिन छुट्टी लागू करने का लिया निर्णय।
9. पाकिस्तान में बारिश से 45 की मौत, 105 घायल।

ताजा खबर

1. जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख। 2. आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों में मकान सूची क्रम और मकानों...