Followers

Thursday, April 9, 2026

ताजा खबर

1. असम, केरलम और पुडुचेरी में आज वोटिंग।
2. सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए 
 भारतीय सेना ने शुरू किया ‘ऑपरेशन हिम सेतु’।
3. केन्द्र सरकार ने इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पोषण आधारित सब्सिडी को मंजूरी दी।
4. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने घरेलू विमानन कंपनियों के लिए राहत उपायों की घोषणा की।
5. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सरकार एलपीजी, पेट्रोल, डीज़ल, उर्वरकों और कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।
6. पी.वी. सिंधु, एच.एस. प्रणॉय और आयुष शेट्टी एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचे।
7. ईरान वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस पाकिस्तान।
8. अमेरिका को या तो युद्धविराम चुनना होगा या युद्ध जारी रखना होगा: ईरान।
9. ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर 50% टैरिफ़ लगाने की अमेरिका ने दी चेतावनी।

Wednesday, April 8, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली-NCR में मौसम का 'येलो अलर्ट', आज होगी बारिश और चलेंगी तेज हवाएं।
2. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का 94 साल की आयु में निधन।
3. पश्चिम एशिया में सीजफायर से शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स 2,700 अंक ऊपर, इंडिगो 9% उछला।
4. नीतीश कुमार आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद 12 या 13 अप्रैल को दे सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा।
5. द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा भारतीय रिज़र्व बैंक।
6. पश्चिम बंगाल: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत न्यायिक समीक्षा वाले मतदाताओं की सूची जारी।
7. उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग।
8. ट्राई ने जारी किया दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियमन, 2026 का मसौदा।
9. निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए आईईवीपी-2026 कार्यक्रम किया शुरू।
10. खनन मंत्रालय ने खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026 किए अधिसूचित।
11. मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका तथा इजराइल के बीच जारी जंग थमा।
12. वियतनाम के कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव तो लाम को संसद ने राष्‍ट्रपति चुना।

Tuesday, April 7, 2026

ताजा खबर

1. दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहाना।
2. असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 9 अप्रैल को एक ही चरण में डाले जाएंगे वोट, 4 मई को मतगणना।
3. राष्ट्रपति मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 को दी मंजूरी।
4. राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को किया खारिज।
5. दिल्ली विधानसभा सुरक्षा में सेंध, मामले में तीन लोगों से पूछताछ कर रही है दिल्ली पुलिस।
6. सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में अंतिम पूरक मतदाता सूची आज जारी करने का दिया निर्देश।
7. नासा के आर्टेमिस द्वितीय मिशन ने पृथ्वी से मानव द्वारा सबसे लंबी दूरी का बनाया नया रिकॉर्ड।
8. रूस 2028 में स्वतंत्र कक्षीय स्टेशन ‘आरओएस’ का निर्माण करेगा शुरू।

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...