Followers

Sunday, April 12, 2026

ताजा खबर

1. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात में उमस, पूर्वोत्तर में तूफान की संभावना।
2. बिश्केक में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में सुजीत कलकल और अभिमन्यु मांडवाल ने स्वर्ण पदक जीते।
3. केंद्र सरकार ने निर्यात पर अंकुश लगाने और घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीज़ल और विमानन ईंधन पर निर्यात शुल्क बढ़ाया।
4. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से पर बाइक, ऑटोरिक्शा और धीमी गति के वाहनों पर प्रतिबंध।
5. देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क केंद्रों पर भुगतान केवल फास्टैग या यू.पी.आई. के माध्यम से।
6. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली ने महिला कैंडिडेट्स शतरंज प्रतियोगिता में एलेक्जेंड्रा गोरियाचकिना को हराया।
7. जंग को लेकर दुनिया में बढ़ी चिंता, इस्लामाबाद में हो रही अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद।
8. कुर्द राजनेता निज़ार अमेदी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया। 
9. अफ्रीकी देश जिबूती में इस्माइल उमर गुएलेह की ऐतिहासिक जीत, छठी बार बने राष्ट्रपति।

Saturday, April 11, 2026

ताजा खबर

1. समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राष्ट्र अर्पित कर रहा श्रद्धांजलि।
2. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी।
3. 42 नक्सलियों के समर्पण के बाद तेलंगाना नक्सली मुक्त प्रदेश हुआ घोषित।
4. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने गगनयान मिशन के सुरक्षित वापसी का दूसरा परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया पूरा।
5. केंद्र सरकार ने पीएलआई योजना के तहत 52 नए आवेदनों को दी मंजूरी।
6. दिल्ली सरकार ने नई ईवी नीति 2026 का ड्राफ्ट किया जारी।
7. नासा के आर्टेमिस-II चंद्र मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।
8. प. एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच आज होगी वार्ता।

Friday, April 10, 2026

ताजा खबर

1. पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना।
2. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ।
3. केन बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 'चिता आंदोलन', महिलाओं ने कहा- हमें यही जला दो या नया गांव दो।
4. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई ) ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के दिए निर्देश।
5. प्रधानमंत्री मोदी बालोतरा के पचपदरा में 79,459 करोड़ की लागत से तैयार राजस्थान रिफाइनरी का 21 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण।
6. अंतरिक्ष में इतिहास रचने के करीब भारत! गगनयान के दूसरे टेस्ट में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को कामयाबी।
7. केंद्र सरकार ने नालिया एयरबेस से जुड़ी भ्रामक खबरों का किया खंडन।
8. आज पाकिस्तान में होगी ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत।
9. हम हिजबुल्लाह पर पूरी ताकत से हमले जारी रखेंगे: इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू।
10. यूक्रेन पर अचानक मेहरबान हुए राष्ट्रपति पुतिन, कर दिया सीजफायर का ऐलान।

ताजा खबर

1. देश के कई हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान। 2. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मत...